उज्जैन:- भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली में शिप्रा किनारे संस्कृति विभाग द्वारा सिंहस्थ-2016 के स्वागत में आयोजित अनुगूंज की तीसरी शाम बुधवार को ख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया व उनकी शिष्य परंपरा के कलाकारों ने ऐसी तान छेड़ी कि कड़कड़ाती सर्दी की परवाह किए बगैर लोग बंधे बैठे रहे। इसके साथ ही अनुगूंज का समापन भी हो गया।
No comments:
Post a Comment