सिंहस्थ ऐसा पर्व है, जो राशियों के एक-दूसरे में प्रवेश और कालगणना चक्र के आधार पर मनाया जाता है। इसी गणना के आधार पर 2028 के बाद 2040 में दो बार सिंहस्थ का आयोजन होगा। 84 साल बाद सांतवें सिंहस्थ में ऐसी स्थिति बनती है, जब इसका आयोजन दो बार होता है। इसे लुप्ताब्ध वर्ष कहते हैं।
ज्योतिष शास्त्रों में लिखा गया हैज्योतिष शास्त्रों में लिखा गया है बृहस्पति (गुरु) सुमारे 85
Showing posts with label simhastha ujjain 2016. Show all posts
Showing posts with label simhastha ujjain 2016. Show all posts
Saturday, 21 May 2016
झुलसा उज्जैन : नहान करने आए 20 श्रद्धालुओं की लू से मौत
पांच दिन से आसमान से आग बरस रही है। इसके कारण सिंहस्थ स्नान करने आए श्रद्धालु बेहाल
हैं। इसी बीच गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक लू लगने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप है। 24 घंटे में जिला अस्पताल व अस्थायी अस्पतालों में 241 लोग भर्ती हुए थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा, जो सीजन में सबसे अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम 45 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।
Friday, 20 May 2016
शिप्रा नदी के 12 किमी क्षेत्र में तीन दिन में करेंगे पौधारोपण
गंगा एक्शन प्लान बनाने वाले स्वामी चिदानंद शिप्रा एक्शन प्लान ला रहे हैं। दान के पौधे से शिप्रा के किनारे हरीतिका से आच्छादित होंगे। अगस्त में 12 किमी के क्षेत्र में तीन दिन तक यह अभियान चलेगा।आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, स्वामी बाबा रामदेव, कार्ष्णिगुरु शरणानंद, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, अनूप जलोटा, अनुराधा पोड़वाल सहित संतों, नेताओं और कलाकारों से पौधे दान में लिए जा रहे हैं। स्वामी चिदानंद बताते हैं कि शिप्रा एक्शन प्लान बनाया जा
Thursday, 19 May 2016
पंडाल में आग, 200 भक्तों ने भागकर बचाई जान
पीपलीनाका में बुधवार शाम सात बजे खालसा श्रीचंद्रहंस जी महाराज मथुरावाले के आश्रम में भागवत कथा के दौरान आग लग गई। पंडाल में मौजूद करीब 200 श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने एक घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक पूरा आश्रम जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में करीब 10 से 12 लाख के नुकसान का अनुमान है।Wednesday, 18 May 2016
मोहिनी एकादशी : 15 लाख ने किया पुण्य नहान
सिंहस्थ महाकुंभ में मंगलवार को मोहिनी एकादशी के पर्व स्नान पर करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा में डुबकी लगाई। सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला मंगलवार देर रात तक चलता रहा। उत्तर अमृत योग में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान के बाद दान-पुण्य किया।मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु द्वारा मोहिनी रूप धर कर अमृत वितरण की मान्यता है। इसी
स्वरूपानंद के लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं : वासुदेवानंद
ज्योतिष शंकराचार्य पीठ की चल रही लड़ाई को लेकर मंगलवार को वासुदेवानंद ने कहा कि स्वरूपानंद सरस्वती के लोग पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। वे मुझे मारना चाहते हैं। लेकिन मैं भी डरकर बैठने वालों में से नहीं हूं। आश्रम से लेकर सिंहस्थ तक खुलेआम घूम रहा हूं। असली-नकली की बात ही नहीं, पीठ पर मैं बैठा हूं तो शंकराचार्य भी मैं ही हूं। उसके साथ कुछ फ्राड लोग इकट्ठा हैं, जो मेरे खिलाफ षडयंत्र करते रहते हैं।हरिफाटक स्थित सिंहस्थ कैंप में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शंकराचार्य वासुदेवानंद ने पीठ की परंपरा
Tuesday, 17 May 2016
राम मंदिर संत बनाएंगे, सरकार का काम नहीं : शंकराचार्य स्वरूपानंद
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण धर्माचार्य ही कर सकते हैं। राजनीतिक दल, सरकार या किसी संगठन के दायरे में ये काम नहीं आता। उनका लक्ष्य सत्ता है।उन्होंने अपने इस बयान पर तर्क दिए कि राजनीतिक दल (भाजपा) के पास अधिकार नहीं है, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सामाजिक संगठन है और सरकार के पदों पर बैठने वाले धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं। वे इसलिए भी मंदिर नहीं बना पाएंगे क्यों कि उनका लक्ष्य सत्ता है, मंदिर नहीं। इसलिए मंदिर बनाने का काम केवल धर्माचार्य ही कर सकते हैं।
Monday, 16 May 2016
बर्बाद हो गए करोड़ों के होर्डिंग्स और ग्लो साइन बोर्ड
कुुंभ में सरकार समेत बड़े संतों ने प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों स्र्पए खर्च कर दिए। खर्च का अनुमानित आंकड़ा 30 करोड़ स्र्पए है लेकिन सिंहस्थ खत्म होने से पहले ही करोड़ों के होर्डिंग्स, ग्लो साइन बोर्ड बर्बाद हो गए। हजारों ग्लो साइन बोर्ड बारिश व आंधी सहित तकनीकी खराबी से बंद पड़े हैं। सरकार के करीब 7 हजार पोल में से लगभग आधे बंद हैं। ऐसे में प्रचार-प्रसार के लिए खर्च किए गए करोड़ों स्र्पए पानी में बह गए।सिंहस्थ : पर्व स्नान पर आए 30 लाख श्रद्धालु, यात्रियों की संख्या 5 करोड़ पार
सिंहस्थ के चौथे पर्व स्नान पर रविवार को करीब 30 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिप्रा के घाटों से लेकर शहर में जहां भी नजर गई, वहां श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। हालत यह रही कि आधे से ज्यादा मेला क्षेत्र और ज्यादातर सड़कें नो व्हीकल जोन करनी पड़ीं।सिंहस्थ के अब तक हुए स्नान पर्वों में सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को उमड़ी। शनिवार और रविवार को 8 किमी लंबे घाटों पर अंधिकांश समय भीड़ कम नहीं हुई। इस दौरान करीब 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान किया। इंदौर की तरफ से लगभग 1 लाख से ज्यादा वाहन उज्जैन पहुंचे, जिससे इंदौर-उज्जैन रोड सहित मेला क्षेत्र में कई बार जाम की स्थित बनी। इसके पहले हुए
Friday, 13 May 2016
प्रधानमंत्री को खून से लिखे गए 4 पेज, साध्वी की रिहाई की मांग
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय मंत्री स्वामी नारायण गिरि महाराज ने गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से चार पेज का पत्र लिखकरदेश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे लागू करने व साध्वी प्रज्ञा की रिहाई की मांग की।यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय में डाक से भेजा जाएगा।
Simhastha news ujjain
Simhastha news ujjain
बाउंसर्स के घेरे में तलवार लहराते निकली किन्नरों की 'सवारी'
आदि शंकराचार्य जयंती पर किन्नर अखाड़े ने बुधवार को गंधर्व घाट पर अमृत स्नान किया। इसे उन्होंने अपना दूसरा शाही स्नान माना। ढोल-ताशे पर नाचते-गाते किन्नर जुलूस के रूप में कैंप से निकले। बता दें कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी बिग बॉस -5 में सनी लियोनी के साथ शो कर चुकी हैं। बाउंसर्स के घेरे में पहुंचे किन्नर...
-100 से ज्यादा किन्नर बग्घियों में और पैदल चल रहे थे। इनकी सुरक्षा बाउंसर ने संभाल रखी थी।-जुलूस की अगुआई अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर
ये एक्ट्रेस सिंहस्थ में नजर आ रही हैं ऐसी, कभी बॉलीवुड में चलता था सिक्का कभी ग्लैमरस लाइफ जीती थी ये एक्ट्रेस, अब साध्वी के रूप में घूम रही कुंभ
कैंसर से जंग जीतने के बाद वापस फिल्मों में लौटीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का इन दिनों सिंहस्थ में नया रूप देखने को मिल रहा है। माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष माला और देशी-विदेशी साध्वियों के झुंड के बीच बैठीं मनीषा साध्वी नजर आ रही हैं। क्यों धार्मिक हो गई एक्ट्रेस मनीषा...-मनीषा बड़नगर रोड पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पायलट बाबा के कैंप में रहकर क्षिप्रा स्नान से लेकर जप-तप और योग कर रही हैं।
-चेहरे पर तेज, माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष माला और देशी-विदेशी साध्वियों के झुंड के बीच बैठीं मनीषा को देख हर कोई उन्हें विदेश से आई साध्वी
Thursday, 12 May 2016
साधु-संतों के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरू : शाह
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साधु-संत से निवेदन किया कि वे अपनी साधना से देश को विश्वगुरु बनने का आशीर्वाद दें। शाह ने दोपहर सिंहस्थ मेला क्षेत्र के दीनदयालपुरम चरैवेति शिविर में आयोजित संत अभिनदंन समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अन्य अखाड़ों के प्रमुख के सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य से उनके परिवार को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सिंहस्थ में पायलट बाबा के शिविर में 41 विदेशियों की तबीयत बिगड़ी -
सिंहस्थ में आए 41 विदेशियों की बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। ये सभी पायलट बाबा के यहां रुके थे। सभी को जिला और माधवनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमएचओ डॉ. एनके त्रिवेदी ने बताया कि सभी को डिहायड्रेशन की शिकायत हुई है। जानकारी के अनुसार पायलट बाबा के शिविर में रह रहे कुछ विदेशियों का स्वास्थ बुधवार रात को अचानक खराब हो गया। इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बीमारों की संख्या बढ़ती गई और आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। सभी को उल्टी-दस्त की 72 साल बाद आज सिंहस्थ में गुरु पुष्य का संयोग
सिंहस्थ महापर्व के दौरान 72 साल बाद गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार नक्षत्रों का राजा पुष्य खरीदी के साथ ही धर्म-आध्यात्म की दृष्टि से भी श्रेष्ठ है। इस दिन शिप्रा स्नान तथा दान का विशेष महत्व है।पं.अमर डब्बावाला के अनुसार रामानुजाचार्य जयंती के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का होना विशेष शुभ माना जाता हैं। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार सिंहस्थ
Wednesday, 11 May 2016
सिंहस्थ में 18 करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महापर्व के दौरान गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के सान्निध्य में उनके भक्तों ने सात दिनों में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 18 करोड़ मिट्टी के महादेव बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया।गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों पर शुरू की नि:शुल्क वाईफाई सेवा
Simhastha: गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों पर अपनी नि:शुल्क हाईस्पीड वाई-फाई सेवा शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने यह सेवा उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी तथा इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।गूगल ने एक बयान में कहा है कि उसकी देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर इस साल के आखिर तक नि:शुल्क वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की परियोजना है। उक्त पांच स्टेशनों पर शुरुआत इस परियोजना का हिस्सा है।
जोगन बन सिंहस्थ में घूम रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला, बोलीं- वक्त आने पर लूंगी संन्यास
भगवा वस्त्र। ललाट पर चंदन का तिलक। गले में रुद्राक्ष की माला। सिंहस्थ में ऐसा जोगी रूप फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का दिखाई दे रहा है। यह रूप उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि आत्मशांति और परमात्मा की प्राप्ति के लिए धरा है। सौदागर, 1942 ए लव स्टोरी, मन, लज्जा सहित दर्जनों हिट फिल्म देने वाली मनीषा ने कहा- सिंहस्थ में पुण्य कमाने आईं हूं। वक्त आने पर संन्यास लूंगी।कैंसर से जंग जीतने के बाद वापस फिल्मों में लौटीं मनीषा बड़नगर रोड पर पायलट बाबा के कैंप में रहकर वह शिप्रा स्नान से लेकर जप-तप और योग कर रही हैं। देसी-विदेशी साध्वियों के झुंड में बैठीं मनीषा को देख हर कोई उन्हें विदेश से आई साध्वी समझ रहा है। मंगलवार को भास्कर से चर्चा में मनीषा ने कहा ग्लैमर की दुनिया से हटकर वे कुछ दिन धर्म और आध्यात्म से जुड़कर
अपने धर्म में बने रहे वनवासी इसलिए महिलाओं को सोने के लॉकेट बांटे
उज्जैन. भारत माता समन्वय शिविर में मंगलवार को 500 वनवासी महिलाओं को एक-एक ग्राम सोने के लॉकेट दिए गए। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने कभी सोना नहीं पहना। ओम लिखे लॉकेट को देने के पीछे मकसद यह भी था कि यह अपने धर्म में बने रहें। सबसे पहले लीला बाई (झाबुआ) को लॉकेट निवृत्तमान शंकराचार्य सत्यमित्रानंद गिरि महाराज, जूना पीठाधीश्वर
Tuesday, 10 May 2016
दो वनरक्षकों की सड़क हादसे में और एक की करंट से मौत
सिंहस्थ ड्यूटी में इंदौर से आए दो वनरक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को हुए अन्य हादसों में मंगलनाथ जोन स्थित एक शिविर में ठहरे राजस्थान के श्रद्धालु की नहाते समय करंट से और आगर रोड पर बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।डीएफओ राजीव मिश्रा ने बताया कि सिंहस्थ ड्यूटी में
Subscribe to:
Posts (Atom)
