Showing posts with label Simhastha application. Show all posts
Showing posts with label Simhastha application. Show all posts

Saturday, 21 May 2016

सिंहस्थ का अंतिम अमृत स्नान अब 12 साल बाद 2028 में अगला सिंहस्थ-

-30 लाख श्रद्धालुओं ने दोपहर तक शिप्रा में लगाई डुबकी
-1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का दावा प्रशासन का
-35 शिप्रा घाटों पर आस्था का सैलाब
-13 अखाड़ों ने सिलसिलेवार किया स्नान
-700 बसें लगाई गईं श्रद्धालु के लिए
उज्जैन। सिंहस्थ नगरी में वैशाख पूर्णिमा पर सिंहस्थ के अंतिम स्नान के दौरान आस्था अपने चरम पर रही। अमृत स्नान के लिए एक दिन पहले से ही लाखों लोग कुंभनगरी पहुंच चुके थे। शनिवार दोपहर तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिप्रा में डुबकी लगाई। प्रशासन ने दावा किया है कि देर रात तक 1 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे। शुक्रवार रात को ही श्रद्धालु घाट क्षेत्रों और पहुंच मार्गों पर जमा हो गए थे।
रात 12 बजते ही दत्त अखाड़ा और रामघाट को छोड़ अन्य प्रमुख घाटों पर आम श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। शनिवार तड़के 3 बजते ही दत्त अखाड़ा घाट पर हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शैव अखाड़ों के नागा साधु-संत शिप्रा में उतरे और स्नान किया। वैष्णव अखाड़ों के साधु-संतों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
यहां दिन भर रही भीड़
महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित घाट क्षेत्र में शनिवार को भारी भीड़ दिखाई दी। आस्थावानों के जत्थे दिखाई दे रहे थे। लोग मंदिरों के बाहर, रेलवे स्टेशन परिसर, फुटपाथ आदि स्थानों पर डेरा डाले हुए थे।
इन घाटों पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
शिप्रा के अन्य घाट जैसे मंगलनाथ, नृसिंह घाट, भूखीमाता घाट, गऊघाट, सुनहरी घाट आदि पर श्रद्धालु रात से ही जमे थे। रात 12 बजते ही कुछ आस्थावानों ने डुबकी लगाई। महाकाल के जयघोष के बीच यहां सुबह स्नान शुरू हो गया। दत्त अखाड़ा घाट पर सुबह 7 बजे और रामघाट पर सुबह 11 बजे आम श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हुआ।
नदी के पास रुकी एक्सप्रेस ट्रेनें
सुबह लालपुल के पास कई ट्रेनें भी रुकी। इसमें एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल थीं। इस कारण कई यात्री यहीं उतर गए और लालपुल घाट पर स्नान किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दोनों अमृत स्नान पर भी बड़ी संख्या में यात्री यहीं उतर गए थे। यहां स्नान के बाद लोकल ट्रेनें पकड़ यहीं से रवाना भी हो गए थे।
हर रास्ते पर जाम, घाट तक पहुंचने के लिए चले पैदल
अमृत स्नान के एक दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने वाले हर मार्ग पर लंबा जाम लगा था। इंदौर, देवास, मक्सी, आगर, जावरा टू लेन आदि मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को घाट तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा। इंदौर रोड पर निनौरा के आगे से ही जाम लगा हुआ था। इध्ार देवास रोज पर नागझिरी के आगे यातायात जाम की स्थिति बनी रही।
अमृत स्नान लाइव-कब-क्या
1. तड़के 3 बजे
- शैव: दत्त अखाड़ा घाट पर जूना, आवाहन व अग्नि अखाड़ा ने स्नान किया।
- वैष्णव: रामघाट पर निर्मोही अणि अखाड़े के साधु-संत पहुंचे और नहान किया।
2. सुबह 4 बजे
शैव: दत्त अखाड़ा घाट पर निरंजनी व आनंद अखाड़ा के साधु-संत पहुंचे।
वैष्णव: रामघाट पर दिगंबर अणि अखाड़े के साधु-संतों ने अमृत नहान कियआ।
3. सुबह 5 बजे
शैव: दत्त अखाड़ा पर महानिर्वाणी व अटल अखाड़ा के साधु- संतों ने स्नान किया।
वैष्णव: रामघाट पर निर्वाणी अणि अखाड़े के साधु-संत स्नान के लिए आए।
4. सुबह 8.30 बजे
- रामघाट पर बड़ा उदासीन व नया उदासीन अखाड़े ने रामघाट पर नहान किया।
5. सुबह 10 बजे
- रामघाट पर निर्मल अखाड़े के साधु-संतों ने डुबकी लगाई।
अब अगला सिंहस्थ 2028 में
सिंहस्थ महापर्व का आज समापन हो गया। अब अगला सिंहस्थ 2028 में होगा।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/ujjain-the-ultimate-elixir-simhastha-bath-now-12-years-later-in-2028-next-sinhsth-743889#sthash.ZH2ikR99.dpuf

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भस्मारती प्रवेश गेट तोड़ दिया

सिंहस्थ के अंतिम पर्व स्नान पर अलसुबह महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भस्मारती प्रवेश गेट तोड़ दिया। मंदिर की वेबसाइट पर एनआईसी की लापरवाही के कारण भस्मारती और विशेष दर्शन पास की बुकिंग चालू रह गई, जिससे शुक्रवार सुबह 6.30 बजे श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। गेट का प्रवेश पास होने के बाद भी प्रवेश नहीं दिए जाने पर श्रद्धालुओं ने गेट तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने 150 का पुलिस बल मंदिर के हर गेट पर तैनात कर मंदिर को छावनी में बदल दिया।

Friday, 20 May 2016

अखाड़ों का शाही स्नान अब सुबह 3 बजे से, शैव और वैष्णवों का एक ही समय

सिंहस्थ का अंतिम शाही स्नान शनिवार तड़के 3 बजे से शुरू हो जाएगा। शैव के 7 अखाड़े दत्त अखाड़ा घाट और वैष्णव, उदासीन और निर्मल के 6 अखाड़े रामघाट पर स्नान करेंगे। शैव और वैष्णव अखाड़ों का स्नान एक साथ शुरू होगा। दत्त अखाड़ा घाट सुबह 7 बजे और रामघाट सुबह 11 बजे बाद आम यात्रियों को स्नान के लिए खोल दिया जाएगा।
महामंडलेश्वर और खालसों को अलग जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। जुलूस में बिना नंबर की गाड़ी नहीं होगी और बिना परिचय पत्र के कोई व्यक्ति या साधु शामिल नहीं होगा। जो अखाड़ों के साथ नहीं आएंगे, उन्हें

Thursday, 19 May 2016

गुजरात की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने आई हूं -आनंदीबेन

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने बुधवार सुबह 9 बजे गऊ घाट पर स्नान किया। सुबह 11 बजे वे महाकाल मंदिर पहुंची और बेरिकेड्स से दर्शन किए। इसके बाद काल भैरव मंदिर पर दर्शन करने कर दोपहर 1.30 बजे वापस सर्किट हाऊस पहुंची और शाम 5 बजे गांधी नगर रवाना हो गई। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा महाकाल से गुजरात की खुशहाली के लिए प्रार्थना की हैं। नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने बताया कि नगर भाजपा ने सीएम का स्वागत किया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता सिंहस्थ में अपने काम में लगे रहे। यह उनकी धार्मिक यात्रा है इससे बढ़कर शाही स्नान है। महाकाल दर्शन करतीं आनंदी बेन।

Wednesday, 18 May 2016

थाने में बंद युवक ने बाबा पर किया चाकू से जानलेवा हमला


रामघाट अस्थाई थाने में बंद एक सनकी युवक ने मंगलवार को बाबा पर जानलेवा हमला कर दिया। बाबा के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात से थाने में हड़कंप मच गया। बाबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत सामान्य है। बाबा की सुरक्षा में गार्ड भी लगा है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आरोपी के पास चाकू कहां से आया।

मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे जबलपुर निवासी बाबा बालक दास गुरु डॉ. श्याम दास किसी काम से रामघाट अस्थाई थाने गए थे। बाबा का

मौसम केंद्र का अलर्ट : उज्जैन में आज फिर आंधी की अाशंका


दो बार आंधी-तूफान और बारिश का कहर झेल चुके सिंहस्थ मेले पर अगले 24 घंटे में फिर तेज आंधी का साया है। मौसम केंद्र भोपाल ने 18 मई को सिंहस्थ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र भोपाल के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ.अनुपम काश्यपि ने बताया बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में पारा 43.0 डिग्री के आसपास बना रहेगा और तेज लू की लपट चलेंगी। दोपहर के बाद बादल बन सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

Monday, 16 May 2016

"केवल दो बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म का शत्रु "

कुंभ नगरी उज्जैन में रविवार रात साधु-संतों की चौथी हिंदू संसद हुईं, जिसमें समान नागरिक आचार संहिता

और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग दोहराई गई। कहा गया कि केवल दो बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म का शत्रु है और पांच से कम बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म द्रोही। भूखीमाता क्षेत्र में दूधेश्वर अन्न्पूर्णा कैंप में हुई इस हिंदू संसद का आयोजन हिंदू स्वाभिमान सांस्कृतिक गौरव संस्थान और सनातन हिंदू वाहिनी की ओर से किया गया था। अध्यक्षता

Friday, 13 May 2016

सिंहस्थ में साधुओं के बीच खूनखराबा, गोली चली, 6 घायल



साधु-संतों के आपसी विवाद के साथ ही आज सिंहस्थ में खूनखराबे के हालात बन गए। इस दाैरान गोलियां भी चली। इसमें करीब 6 साधु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आवाहन अखाड़े के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

दत्त अखाड़ा क्षेत्र में अखाड़े के चार मणि महंतों के चुनाव के नतीजे आने के बाद विवाद शुरू हुआ।इसी दौरान किसी साधु ने बंदूक से गोली चलाई। साधुओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसी दौरान 6 साधुओं को

Thursday, 12 May 2016

इंदिरा गांधी से लेकर मलाला तक हैं यहां

निनौरा के वैचारिक कुंभ में विश्व की आधी आबादी पर भी फोकस किया गया है। डोम की दो बड़ी प्रदर्शनियां 'शक्ति कुंभ' को समर्पित की गई है। वैदिक काल से कलयुग तक महिलाओं की गाथाओं को अलग-अलग चित्रों में दर्शाया गया है। यहां देश की पहली महिला प्रधानमंत्री से लेकर पाकिस्तान की बेटी मलाला की तस्वीर देखी जा सकती है।

वैचारिक कुंभ में कृषि, स्वच्छता, संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा होगी और महिला शक्ति पर भी विद्वान

Monday, 9 May 2016

राष्ट्र रक्षा महाकुंभ के बहाने संघ ने मुस्लिमों को जुटाया, सशक्त भारत बनाने का संकल्प

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बैनर तले सिंहस्थ में रविवार को हुए एक सम्मेलन में आरएसएस ने मुस्लिमों को भी जुटाया। बड़नगर रोड़ स्थित स्वामी अव‌धेशानंदगिरि महाराज के कैंप में आयोजित सम्मेलन में 400 मुस्लिम भी शामिल हुए। सम्मेलन में सभी ने कहा- देशभक्ति-देशप्रेम सबसे बढ़कर है। सभी मिलकर दंगा मुक्त, हिंसामुक्त और सशक्त भारत-समृद्ध भारत बनाएंगे। सम्मेलन में स्वामी अवधेशानंदगिरि महाराज ने कहा- हमारी संस्कृति

Friday, 6 May 2016

simhastha mahaparva ujjain: Simhastha application



 simhastha mahaparva ujjain: Simhastha application

Download the simhastha app and get every detail on your cell at one click. Keeping the safty features in mind for the devotees and for those who are unable to join the simhastha (kumbh) mela, This app is have some fantastic features like:

1. It will help you to keep yourself updated from all simhastha news.
2. Lost and found facility where you can share your location automatically by filling number and details.
It is easy way to find someone if lost.
3. You can share images with your friends through this app on social media, or with  some more extensions.
4. Share location with friends and family.
5. Emergency call services are provided.
6. Information of near places to visit and stay.
7. Ujjain darshan and many more..

Visit to download: http://goo.gl/saiC8S

Contact:
7879740465
info@simhasthaujjain.co.in

  



सिंहस्थ: आपदा आते ही चर्चा में चांडाल योग


महाकुंभ में गुरुवार शाम आई प्राकृतिक आपदा के बाद चांडाल योग चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर चांडाल योग ट्रेंड होने लगा। मेला क्षेत्र में भी लोगों में इस अनिष्टकारी योग को लेकर खासी चर्चाएं रहीं।

ज्योतिषाचार्य दावा करते हैं कि ग्रह गोचर में गुरु-राहु का चांडाल योग तथा मंगल-शनि के युति संबंध के साथ गुरुवार दोपहर 1.37 बजे के बाद सूर्य, बुध, शुक्र तथा चंद्र इन चारों ग्रहों का मेष राशि में होकर एक-दूसरे पर नवम पंचम व्रक दृष्टि डालना प्राकृतिक आपदा का कारण बना।

Wednesday, 4 May 2016

धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण पर होगी चर्चा


सिंहस्थ के मौके पर राम जन्म मंदिर निर्माण का फैसला तय है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। 6 मई को धर्म संसद में मंदिर निर्माण पर मंथन होगा। यह दावा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत जन्मेजयशरणदास महाराज ने किया। उन्होंने बताया कि 6 मई को दोपहर 2 से 6 बजे तक होने वाली धर्म संसद और संत सम्मेलन में देश भर से 10 हजार संतों-महंतों, धर्माचार्यों, आचार्यों, पीठाधीश्वरों, चिंतकों, विचारकों के आने की उम्मीद है।

Tuesday, 3 May 2016

घाट के नजदीक जा सकेंगे वाहन, प्रशासन का दावा- नहीं चलना पड़ेगा एक किमी से ज्यादा

सिंहस्थ का पहला पर्व स्नान मंगलवार को वरुथिनी एकादशी पर होगा। स्नान पर्व के लिए शिप्रा के घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है। घाटों पर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों को निकटतम पार्किंग स्थलों तक जाने की सुविधा दी जाएगी। सिंहस्थ की शुरुआत 22 अप्रैल को पहले शाही स्नान के साथ हो चुकी है। पहला पर्व स्नान मंगलवार को होगा। पर्व स्नान के लिए भी देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

शोभायात्रा की एसी बग्घी में उत्तम स्वामी, चंकी पांडे-ऋषिका भट्ट चल रहे थे पैदल

उज्जैन.बांसवाड़ा के संत उत्तम स्वामी महाराज के भूखी माता न्यू ब्रिज के पास लगे पंडाल में सोमवार से श्रीराम कथा आरंभ हुई। इसके पहले शिप्रातट भूखी माता घाट से बैंड-बाजों के साथ कथा की शोभायात्रा निकाली। यात्रा में उत्तम स्वामी महाराज खुद एसी एयर कंडिशनर बग्घी में सवार होकर निकले तो फिल्म अभिनेता चंकी पांडे, ऋषिका भट्ट सहित हजारों लोग पैदल चल रहे थे। झाबुआ के एक दर्जन भील

Saturday, 30 April 2016

उज्जैन के लिए कम मिल रहे यात्री, फिर बढ़ सकता है बस किराया

उज्जैन। सिंहस्थ में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ने से बस ऑपरेटर एक बार फिर किराया बढ़ा सकते हैं। 9 अप्रैल को बस ऑपरेटरों ने प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में 22 अप्रैल से 21 मई तक किराया 25 फीसदी कम लेने का निर्णय लिया था। लेकिन कई ऑपरेटरों ने इसे भी नहीं माना। शाजापुर रूट के ऑपरेटर अब भी पूरा किराया वसूल रहे हैं। इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, बड़नगर व उन्हेल रोड से सर्वाधिक यात्री उज्जैन पहुंचते हैं।


प्रभारी मंत्री ने किया मेला क्षेत्र को पास फ्री घोषित, मंत्री पारस जैन ने कहा प्रवेश पर रोक रहेगी जारी


प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह ने पूरे मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर से रोक हटाने और मेला क्षेत्र को पास फ्री घोषित करने के फैसले के एक दिन बाद स्कूली शिक्षामंत्री पारस जैन के बयान ने एक बार फिर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। मंत्री पारस जैन ने कहा है कि शुक्रवार से कुछ क्षेत्रों में वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जायेगा। यातायात की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिये यह फैसला लिया गया है। क्योंकि वाहनों की वजह से रास्तों में श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। मंत्री पारस जैन के बयान पर जब प्रभारी मंत्री से चर्चा की गई तो उन्होने सवाल का घूमा-फिराकर यह जवाब दिया कि वाहनों पर रोक नहीं रहेगी सिर्फ डाइवर्शन किया जायेगा, यानी कुल मिलाकर एक बार फिर से रास्तों को रोका जायेगा। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को लंबा सफर तय करना पड़ेगा और पुलिस की मनमानी का भी सामना करना पड़ेगा।

Friday, 29 April 2016

Simhastha Ujjain 2016 Android Application



Know  simhastha ujjain 2016 application and it's exclusive  features that help you in all way from getting directions to reach ujjain to your security corner.