Thursday 25 February 2016

कुंभ की सफलता के लिए महाकाल मंदिर में यज्ञ

उज्जैन। सिंहस्थ की सफलता व लोक मंगल की कामना से महाकाल मंदिर में बुधवार से महारुद्र यज्ञ शुरू हुआ। सुबह संकल्प पूजन, हेमाद्री तथा पंचाग कर्म के बाद हवन कुंड में अग्नि स्थापना की गई। पश्चात ब्राह्मणों ने आहुतियां दी। 28 फरवरी तक चलने वाले अनुष्ठान में 2 लाख 19 हजार 131 आहुतियां दी जाएंगी। 3 मार्च को गणपति अथर्वशीर्ष पाठ तथा यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इससे पूर्व सुबह कोटितीर्थ कुंड से यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। पश्चात यज्ञाचार्य पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सिंहस्थ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष माखनसिंह, प्रशासक आरपी तिवारी व अर्चना तिवारी, रुड़की के महंत यतिंद्रानंद गिरीजी महाराज आदि ने मंगल कलश स्थापना तथा पूजा-अर्चना कर यज्ञ का शुभारंभ किया। पं. आशीष पुजारी, पं. दिनेश पुजारी, पं. सत्यनारायण जोशी सहित अनेक पुजारी-पुरोहितों ने यज्ञ में आहुतियां दी। सहायक प्रशासक प्रीति चौहान ने बताया प्रतिदिन 66 पंडित यज्ञ में आहुति देंगे। Referred By - NaiDunia

Wednesday 24 February 2016

उज्‍जैन के रामघाट पर जीवंत हुआ कृष्ण काल, तीजनबाई ने जमाया रंग

Simhastha Ujjain Kumbh Mela 2016
उज्जैन। देश के ख्यात कलाकारों के जरिए देशभर में सिंहस्थ का निमंत्रण पहुंचाने की अनूठी पहल के तीसरे चरण में मंगलवार शाम रामघाट पर कृष्णकाल जीवंत हो उठा। पद्मविभूषण तीजनबाई ने पंडवानी गायन में महाभारत की व्याख्या करते हुए पांडवों की कथा सुनाई। शिप्रा के सुरम्य तट पर तीजनबाई को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। शहर के अन्य स्थानों पर भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 23 से 25 फरवरी तक अनुगूंज-3 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शहर में पांच स्थानों पर भक्ति संगीत सभाएं और प्रतिभा खोज राज्योत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन रामघाट पर हुआ, यहां ख्यात लोकगायक तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ी गायन शैली पंडावनी के द्वारा खूब रंग जमाया। शास्त्रीनगर खेल मैदान पर देवास के हिमांशु का शास्त्री गायन, डॉ.विवेक बंसोड़ द्वारा पाइप हारमोनियम, कल्याणसिंह जादौन द्वारा लोक नृत्य, रामचंद्र गांगुली द्वारा लोकगीत, नीला नलवड़े का शास्त्रीय गायन तथा अनिमेष भट्ट द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई। दशहरा मैदान पर इंदौर की शिल्पा मसूरकर ने शास्त्रीय गायन, सृष्टी बंसोड़ ने सुगम संगीत, अनुज मैसी ने उपशास्त्री गायन, छत्रपाल बिसेन ने तबला वादन, घनश्याम ग्रुप के लोकगीत सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। Referred By - NayeeDuniya

Tuesday 23 February 2016

Simhstha Kumbh Mahaparv: सिंहस्थ : परिवहन विभाग को न बजट मिला न अमला

Simhstha Kumbh Mahaparv: सिंहस्थ : परिवहन विभाग को न बजट मिला न अमला: सिंहस्थ उज्जैन 2016 के मद्देनजर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। 50 लाख रुपए का बजट वि...

सिंहस्थ : परिवहन विभाग को न बजट मिला न अमला

सिंहस्थ उज्जैन 2016 के मद्देनजर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। 50 लाख रुपए का बजट विभाग ने तैयार किया है। जिसमें विभागीय कार्यों सहित सिंहस्थ में होने वाले व्यय शामिल हैं। अतिरिक्त अमले की भी मांग अफसरों ने की है मगर अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
सिंहस्थ में परिवहन विभाग के पास प्रमुख जिम्मेदारी वाहनों के सुचारू आवागमन की है। विभाग की ओर से सिंहस्थ के तहत पचास लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसके अलावा अफसरों ने अतिरिक्त अमला मांगा है। पिछले दिनों एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उज्जैन आए थे। बैठक के दौरान उनके समक्ष अफसरों ने बजट संबंधी मुद्दा उठाया था। उन्होंने आश्वस्त किया था कि जल्द ही बजट प्राप्त होगा। अतिरिक्त अमला भी उपलब्ध करा दिया जाएगा मगर अब तक ऐसा नहीं हुआ। ई-रिक्शा के परमिट अब तक जारी नहीं सिंहस्थ संबंधी कार्यों में विभाग पिछड़ गया है। मेला क्षेत्र में 100 ई-रिक्शा चलाने की बात अफसरों ने कही है। ई-रिक्शा चालकों को परमिट अलॉट नहीं हुए हैं। बिना परमिट ही ई-रिक्शा को दौड़ाया जा रहा है। दूसरी ओर मेले के लिए मैजिक और सिटी बसों के लिए नए रूट बन चुके हैं। मगर अधिकारी किराया सूची तय नहीं कर पाए हैं। -सिंहस्थ के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार कर भेज चुके हैं। उम्मीद है जल्द ही बजट और अतिरिक्त अमला प्राप्त हो जाएगा। Referred by : Nayi Duniya