Saturday 21 May 2016

सिंहस्थ का अंतिम अमृत स्नान अब 12 साल बाद 2028 में अगला सिंहस्थ-

-30 लाख श्रद्धालुओं ने दोपहर तक शिप्रा में लगाई डुबकी
-1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का दावा प्रशासन का
-35 शिप्रा घाटों पर आस्था का सैलाब
-13 अखाड़ों ने सिलसिलेवार किया स्नान
-700 बसें लगाई गईं श्रद्धालु के लिए
उज्जैन। सिंहस्थ नगरी में वैशाख पूर्णिमा पर सिंहस्थ के अंतिम स्नान के दौरान आस्था अपने चरम पर रही। अमृत स्नान के लिए एक दिन पहले से ही लाखों लोग कुंभनगरी पहुंच चुके थे। शनिवार दोपहर तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिप्रा में डुबकी लगाई। प्रशासन ने दावा किया है कि देर रात तक 1 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे। शुक्रवार रात को ही श्रद्धालु घाट क्षेत्रों और पहुंच मार्गों पर जमा हो गए थे।
रात 12 बजते ही दत्त अखाड़ा और रामघाट को छोड़ अन्य प्रमुख घाटों पर आम श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। शनिवार तड़के 3 बजते ही दत्त अखाड़ा घाट पर हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शैव अखाड़ों के नागा साधु-संत शिप्रा में उतरे और स्नान किया। वैष्णव अखाड़ों के साधु-संतों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
यहां दिन भर रही भीड़
महाकाल मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित घाट क्षेत्र में शनिवार को भारी भीड़ दिखाई दी। आस्थावानों के जत्थे दिखाई दे रहे थे। लोग मंदिरों के बाहर, रेलवे स्टेशन परिसर, फुटपाथ आदि स्थानों पर डेरा डाले हुए थे।
इन घाटों पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
शिप्रा के अन्य घाट जैसे मंगलनाथ, नृसिंह घाट, भूखीमाता घाट, गऊघाट, सुनहरी घाट आदि पर श्रद्धालु रात से ही जमे थे। रात 12 बजते ही कुछ आस्थावानों ने डुबकी लगाई। महाकाल के जयघोष के बीच यहां सुबह स्नान शुरू हो गया। दत्त अखाड़ा घाट पर सुबह 7 बजे और रामघाट पर सुबह 11 बजे आम श्रद्धालुओं का स्नान शुरू हुआ।
नदी के पास रुकी एक्सप्रेस ट्रेनें
सुबह लालपुल के पास कई ट्रेनें भी रुकी। इसमें एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल थीं। इस कारण कई यात्री यहीं उतर गए और लालपुल घाट पर स्नान किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दोनों अमृत स्नान पर भी बड़ी संख्या में यात्री यहीं उतर गए थे। यहां स्नान के बाद लोकल ट्रेनें पकड़ यहीं से रवाना भी हो गए थे।
हर रास्ते पर जाम, घाट तक पहुंचने के लिए चले पैदल
अमृत स्नान के एक दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने वाले हर मार्ग पर लंबा जाम लगा था। इंदौर, देवास, मक्सी, आगर, जावरा टू लेन आदि मार्गों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को घाट तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा। इंदौर रोड पर निनौरा के आगे से ही जाम लगा हुआ था। इध्ार देवास रोज पर नागझिरी के आगे यातायात जाम की स्थिति बनी रही।
अमृत स्नान लाइव-कब-क्या
1. तड़के 3 बजे
- शैव: दत्त अखाड़ा घाट पर जूना, आवाहन व अग्नि अखाड़ा ने स्नान किया।
- वैष्णव: रामघाट पर निर्मोही अणि अखाड़े के साधु-संत पहुंचे और नहान किया।
2. सुबह 4 बजे
शैव: दत्त अखाड़ा घाट पर निरंजनी व आनंद अखाड़ा के साधु-संत पहुंचे।
वैष्णव: रामघाट पर दिगंबर अणि अखाड़े के साधु-संतों ने अमृत नहान कियआ।
3. सुबह 5 बजे
शैव: दत्त अखाड़ा पर महानिर्वाणी व अटल अखाड़ा के साधु- संतों ने स्नान किया।
वैष्णव: रामघाट पर निर्वाणी अणि अखाड़े के साधु-संत स्नान के लिए आए।
4. सुबह 8.30 बजे
- रामघाट पर बड़ा उदासीन व नया उदासीन अखाड़े ने रामघाट पर नहान किया।
5. सुबह 10 बजे
- रामघाट पर निर्मल अखाड़े के साधु-संतों ने डुबकी लगाई।
अब अगला सिंहस्थ 2028 में
सिंहस्थ महापर्व का आज समापन हो गया। अब अगला सिंहस्थ 2028 में होगा।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/ujjain-the-ultimate-elixir-simhastha-bath-now-12-years-later-in-2028-next-sinhsth-743889#sthash.ZH2ikR99.dpuf

@Simhastha kumbha Mela: 2040 में दो बार होगा सिंहस्थ का आयोजन

सिंहस्थ ऐसा पर्व है, जो राशियों के एक-दूसरे में प्रवेश और कालगणना चक्र के आधार पर मनाया जाता है। इसी गणना के आधार पर 2028 के बाद 2040 में दो बार सिंहस्थ का आयोजन होगा। 84 साल बाद सांतवें सिंहस्थ में ऐसी स्थिति बनती है, जब इसका आयोजन दो बार होता है। इसे लुप्ताब्ध वर्ष कहते हैं। ज्योतिष शास्त्रों में लिखा गया हैज्योतिष शास्त्रों में लिखा गया है बृहस्पति (गुरु) सुमारे 85

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भस्मारती प्रवेश गेट तोड़ दिया

सिंहस्थ के अंतिम पर्व स्नान पर अलसुबह महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने भस्मारती प्रवेश गेट तोड़ दिया। मंदिर की वेबसाइट पर एनआईसी की लापरवाही के कारण भस्मारती और विशेष दर्शन पास की बुकिंग चालू रह गई, जिससे शुक्रवार सुबह 6.30 बजे श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। गेट का प्रवेश पास होने के बाद भी प्रवेश नहीं दिए जाने पर श्रद्धालुओं ने गेट तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने 150 का पुलिस बल मंदिर के हर गेट पर तैनात कर मंदिर को छावनी में बदल दिया।

झुलसा उज्जैन : नहान करने आए 20 श्रद्धालुओं की लू से मौत

पांच दिन से आसमान से आग बरस रही है। इसके कारण सिंहस्थ स्नान करने आए श्रद्धालु बेहाल
हैं। इसी बीच गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक लू लगने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप है। 24 घंटे में जिला अस्पताल व अस्थायी अस्पतालों में 241 लोग भर्ती हुए थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा, जो सीजन में सबसे अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम 45 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।

Friday 20 May 2016

आज से तीन दिन चालू रहेगी जिला अस्पताल की ओपीडी


simhastha मेले के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी(बाह्य रोगी विभाग) को शुक्रवार से तीन दिन तक 24 घंटे चालू रखा जाएगा। इससे मरीजों को पूरे समय उपचार की सुविधा ओपीडी में मिल सकेगी। वैसे ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे व शाम को 5 से 6 बजे तक है। इस अवधि को 22 मई तक बढ़ाया गया है।मुख्य बिल्डिंग में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक व शाम 6 से दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक इमरजेंसी भी चालू रहेगी। सिविल सर्जन डॉ.डीपीएस गहरवार ने

शिप्रा नदी के 12 किमी क्षेत्र में तीन दिन में करेंगे पौधारोपण


गंगा एक्शन प्लान बनाने वाले स्वामी चिदानंद शिप्रा एक्शन प्लान ला रहे हैं। दान के पौधे से शिप्रा के किनारे हरीतिका से आच्छादित होंगे। अगस्त में 12 किमी के क्षेत्र में तीन दिन तक यह अभियान चलेगा।

आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, स्वामी बाबा रामदेव, कार्ष्णिगुरु शरणानंद, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, अनूप जलोटा, अनुराधा पोड़वाल सहित संतों, नेताओं और कलाकारों से पौधे दान में लिए जा रहे हैं। स्वामी चिदानंद बताते हैं कि शिप्रा एक्शन प्लान बनाया जा

पारा 45.5 डिग्री: सिंहस्थ का सबसे गर्म दिन, सुबह भी दोपहर जैसी तपन

उज्जैन. मेले में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। सुबह भी दोपहर जैसी तपन थी। तापमान सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 45.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मई में छह साल में यह सबसे अधिकतम तापमान है। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सूरज सबसे ज्यादा तपा।

दिनभर 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म लू की लपट चलती रही। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत भी 44 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री का उछाल आया। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम

अखाड़ों का शाही स्नान अब सुबह 3 बजे से, शैव और वैष्णवों का एक ही समय

सिंहस्थ का अंतिम शाही स्नान शनिवार तड़के 3 बजे से शुरू हो जाएगा। शैव के 7 अखाड़े दत्त अखाड़ा घाट और वैष्णव, उदासीन और निर्मल के 6 अखाड़े रामघाट पर स्नान करेंगे। शैव और वैष्णव अखाड़ों का स्नान एक साथ शुरू होगा। दत्त अखाड़ा घाट सुबह 7 बजे और रामघाट सुबह 11 बजे बाद आम यात्रियों को स्नान के लिए खोल दिया जाएगा।
महामंडलेश्वर और खालसों को अलग जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। जुलूस में बिना नंबर की गाड़ी नहीं होगी और बिना परिचय पत्र के कोई व्यक्ति या साधु शामिल नहीं होगा। जो अखाड़ों के साथ नहीं आएंगे, उन्हें

Thursday 19 May 2016

प्रशासन ने माना तीन दिन चुनौती भरे, सबसे ज्यादा श्रद्धालु आएंगे

प्रशासन ने मेले के आखिरी के तीन दिनों को चुनौती भरा माना है। इस अवधि में सबसे ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं। इसके लिए कलेक्टर कवींद्र कियावत ने बुधवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को चिट्ठी लिखकर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

मेला अवधि में अब तीन दिन शेष है,इन आखिरी दिनों

पंडाल में आग, 200 भक्तों ने भागकर बचाई जान


 पीपलीनाका में बुधवार शाम सात बजे खालसा श्रीचंद्रहंस जी महाराज मथुरावाले के आश्रम में भागवत कथा के दौरान आग लग गई। पंडाल में मौजूद करीब 200 श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने एक घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक पूरा आश्रम जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में करीब 10 से 12 लाख के नुकसान का अनुमान है।

गुजरात की खुशहाली के लिए प्रार्थना करने आई हूं -आनंदीबेन

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने बुधवार सुबह 9 बजे गऊ घाट पर स्नान किया। सुबह 11 बजे वे महाकाल मंदिर पहुंची और बेरिकेड्स से दर्शन किए। इसके बाद काल भैरव मंदिर पर दर्शन करने कर दोपहर 1.30 बजे वापस सर्किट हाऊस पहुंची और शाम 5 बजे गांधी नगर रवाना हो गई। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा महाकाल से गुजरात की खुशहाली के लिए प्रार्थना की हैं। नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने बताया कि नगर भाजपा ने सीएम का स्वागत किया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता सिंहस्थ में अपने काम में लगे रहे। यह उनकी धार्मिक यात्रा है इससे बढ़कर शाही स्नान है। महाकाल दर्शन करतीं आनंदी बेन।

Wednesday 18 May 2016

मोहिनी एकादशी : 15 लाख ने किया पुण्य नहान

सिंहस्थ महाकुंभ में मंगलवार को मोहिनी एकादशी के पर्व स्नान पर करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा में डुबकी लगाई। सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला मंगलवार देर रात तक चलता रहा। उत्तर अमृत योग में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान के बाद दान-पुण्य किया।

मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु द्वारा मोहिनी रूप धर कर अमृत वितरण की मान्यता है। इसी

मठ की जमीन के लिए शिप्रा तट पर सत्याग्रह करेंगे सुप्रीम कोर्ट बाबा


शासकीय तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर देवस्थान मठ तराना उज्जैन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए महंत डॉ.प्रकाशानंद भारती नागाबाबा उर्फ सुप्रीमकोर्ट बाबा अब सिंहस्थ मेले में शिप्रातट पर दत्त अखाड़े के पास लगे तंबू के बाहर सत्याग्रह करेंगे। जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सुप्रीमकोर्ट तक आदेश पारित कर चुकी है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज बाबा ने मंगलवार को आंदोलन की चेतावनी दी।

सुप्रीमकोर्ट बाबा के मुताबिक 18 मार्च 2016 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव धार्मिक न्यास

थाने में बंद युवक ने बाबा पर किया चाकू से जानलेवा हमला


रामघाट अस्थाई थाने में बंद एक सनकी युवक ने मंगलवार को बाबा पर जानलेवा हमला कर दिया। बाबा के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात से थाने में हड़कंप मच गया। बाबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत सामान्य है। बाबा की सुरक्षा में गार्ड भी लगा है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि आरोपी के पास चाकू कहां से आया।

मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे जबलपुर निवासी बाबा बालक दास गुरु डॉ. श्याम दास किसी काम से रामघाट अस्थाई थाने गए थे। बाबा का

अब चारों कुंभ नगर में बसेगा किन्नर अखाड़ा, महामंडलेश्वर ने की घोषणा


किन्नरों के दिल में उनके अखाड़े को मान्यता नहीं देने और साधु जमात से अलग रखने की टीस ऐसी लगी है कि वे अब चारों कुंभ नगरों में अपना वजूद स्थापित करने की जिद पर आ गए हैं। उज्जैन सिंहस्थ में मिली लोकप्रियता ने उन्हें इसके लिए ताकत दी है। उज्जैन में आश्रम बनाने के बाद अब हरिद्वार, इलाहाबाद और नासिक में भी अखाड़ा स्थापित करने के अभियान में जुट गए हैं। अखाड़ा चारों कुंभ नगरी में अपना आश्रम बनाकर साधु-संतों के अखाड़ों को चुनौती देने पर आमादा है जिन्होंने उन्हें मान्यता देने से इंकार कर दिया है।

स्वरूपानंद के लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं : वासुदेवानंद


ज्योतिष शंकराचार्य पीठ की चल रही लड़ाई को लेकर मंगलवार को वासुदेवानंद ने कहा कि स्वरूपानंद सरस्वती के लोग पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। वे मुझे मारना चाहते हैं। लेकिन मैं भी डरकर बैठने वालों में से नहीं हूं। आश्रम से लेकर सिंहस्थ तक खुलेआम घूम रहा हूं। असली-नकली की बात ही नहीं, पीठ पर मैं बैठा हूं तो शंकराचार्य भी मैं ही हूं। उसके साथ कुछ फ्राड लोग इकट्ठा हैं, जो मेरे खिलाफ षडयंत्र करते रहते हैं।

हरिफाटक स्थित सिंहस्थ कैंप में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शंकराचार्य वासुदेवानंद ने पीठ की परंपरा

मौसम केंद्र का अलर्ट : उज्जैन में आज फिर आंधी की अाशंका


दो बार आंधी-तूफान और बारिश का कहर झेल चुके सिंहस्थ मेले पर अगले 24 घंटे में फिर तेज आंधी का साया है। मौसम केंद्र भोपाल ने 18 मई को सिंहस्थ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र भोपाल के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ.अनुपम काश्यपि ने बताया बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में पारा 43.0 डिग्री के आसपास बना रहेगा और तेज लू की लपट चलेंगी। दोपहर के बाद बादल बन सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

Tuesday 17 May 2016

राम मंदिर संत बनाएंगे, सरकार का काम नहीं : शंकराचार्य स्वरूपानंद


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण धर्माचार्य ही कर सकते हैं। राजनीतिक दल, सरकार या किसी संगठन के दायरे में ये काम नहीं आता। उनका लक्ष्य सत्ता है।
उन्होंने अपने इस बयान पर तर्क दिए कि राजनीतिक दल (भाजपा) के पास अधिकार नहीं है, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सामाजिक संगठन है और सरकार के पदों पर बैठने वाले धर्मनिरपेक्षता की शपथ लेते हैं। वे इसलिए भी मंदिर नहीं बना पाएंगे क्यों कि उनका लक्ष्य सत्ता है, मंदिर नहीं। इसलिए मंदिर बनाने का काम केवल धर्माचार्य ही कर सकते हैं।

सरकार हमें खरीद कर जो चाहे बुलवा नहीं सकती


शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि सरकार हमें खरीदकर जो चाहे बुलवा नहीं सकती। भगवान श्रीराम जिस भूमि पर जन्मे थे, वहीं भव्य मंदिर बनेगा। हम यहां किसी शासन को पलटने नहीं जुटे और न ही किसी सरकार या किसी पार्टी के विरोध में हैं।
भगवान राम हम सबके आदर्श हैं तो स्कूल-कॉलेजों में श्रीराम के चित्र लगें और रामायण व गीता के पाठ पढ़ाए जाएं। स्वरूपानंद जी सिंहस्थ में भारत साधु समाज के कुंभ महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

Monday 16 May 2016

सिंहस्थ में 1.87 लाख लोगों को पड़ी डॉक्टर की जरूरत


सिंहस्थ में देश-विदेश से लाखों लोग आ चुके हैं। अब तक 1 लाख 87 हजार लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बेहतर उपाय किए गए हैं। कोई भी श्रद्धालु सिंहस्थ से बीमारी लेकर घर नहीं जाएगा।

बर्बाद हो गए करोड़ों के होर्डिंग्स और ग्लो साइन बोर्ड

 कुुंभ में सरकार समेत बड़े संतों ने प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों स्र्पए खर्च कर दिए। खर्च का अनुमानित आंकड़ा 30 करोड़ स्र्पए है लेकिन सिंहस्थ खत्म होने से पहले ही करोड़ों के होर्डिंग्स, ग्लो साइन बोर्ड बर्बाद हो गए। हजारों ग्लो साइन बोर्ड बारिश व आंधी सहित तकनीकी खराबी से बंद पड़े हैं। सरकार के करीब 7 हजार पोल में से लगभग आधे बंद हैं। ऐसे में प्रचार-प्रसार के लिए खर्च किए गए करोड़ों स्र्पए पानी में बह गए।

"केवल दो बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म का शत्रु "

कुंभ नगरी उज्जैन में रविवार रात साधु-संतों की चौथी हिंदू संसद हुईं, जिसमें समान नागरिक आचार संहिता

और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग दोहराई गई। कहा गया कि केवल दो बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म का शत्रु है और पांच से कम बच्चे पैदा करने वाला हिंदू धर्म द्रोही। भूखीमाता क्षेत्र में दूधेश्वर अन्न्पूर्णा कैंप में हुई इस हिंदू संसद का आयोजन हिंदू स्वाभिमान सांस्कृतिक गौरव संस्थान और सनातन हिंदू वाहिनी की ओर से किया गया था। अध्यक्षता

सिंहस्थ : पर्व स्नान पर आए 30 लाख श्रद्धालु, यात्रियों की संख्या 5 करोड़ पार


 सिंहस्थ के चौथे पर्व स्नान पर रविवार को करीब 30 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिप्रा के घाटों से लेकर शहर में जहां भी नजर गई, वहां श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। हालत यह रही कि आधे से ज्यादा मेला क्षेत्र और ज्यादातर सड़कें नो व्हीकल जोन करनी पड़ीं।
सिंहस्थ के अब तक हुए स्नान पर्वों में सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को उमड़ी। शनिवार और रविवार को 8 किमी लंबे घाटों पर अंधिकांश समय भीड़ कम नहीं हुई। इस दौरान करीब 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शिप्रा में स्नान किया। इंदौर की तरफ से लगभग 1 लाख से ज्यादा वाहन उज्जैन पहुंचे, जिससे इंदौर-उज्जैन रोड सहित मेला क्षेत्र में कई बार जाम की स्थित बनी। इसके पहले हुए

Friday 13 May 2016

सिंहस्थ में साधुओं के बीच खूनखराबा, गोली चली, 6 घायल



साधु-संतों के आपसी विवाद के साथ ही आज सिंहस्थ में खूनखराबे के हालात बन गए। इस दाैरान गोलियां भी चली। इसमें करीब 6 साधु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आवाहन अखाड़े के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

दत्त अखाड़ा क्षेत्र में अखाड़े के चार मणि महंतों के चुनाव के नतीजे आने के बाद विवाद शुरू हुआ।इसी दौरान किसी साधु ने बंदूक से गोली चलाई। साधुओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसी दौरान 6 साधुओं को

प्रधानमंत्री को खून से लिखे गए 4 पेज, साध्वी की रिहाई की मांग

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय मंत्री स्वामी नारायण गिरि महाराज ने गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से चार पेज का पत्र लिखकरदेश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे लागू करने व साध्वी प्रज्ञा की रिहाई की मांग की।यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय में डाक से भेजा जाएगा।
Simhastha news ujjain

बाउंसर्स के घेरे में तलवार लहराते निकली किन्नरों की 'सवारी'


आदि शंकराचार्य जयंती पर किन्नर अखाड़े ने बुधवार को गंधर्व घाट पर अमृत स्नान किया। इसे उन्होंने अपना दूसरा शाही स्नान माना। ढोल-ताशे पर नाचते-गाते किन्नर जुलूस के रूप में कैंप से निकले। बता दें कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी बिग बॉस -5 में सनी लियोनी के साथ शो कर चुकी हैं।


बाउंसर्स के घेरे में पहुंचे किन्नर...

-100 से ज्यादा किन्नर बग्घियों में और पैदल चल रहे थे। इनकी सुरक्षा बाउंसर ने संभाल रखी थी।-जुलूस की अगुआई अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर

ये एक्ट्रेस सिंहस्थ में नजर आ रही हैं ऐसी, कभी बॉलीवुड में चलता था सिक्का कभी ग्लैमरस लाइफ जीती थी ये एक्ट्रेस, अब साध्वी के रूप में घूम रही कुंभ


कैंसर से जंग जीतने के बाद वापस फिल्मों में लौटीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का इन दिनों सिंहस्थ में नया रूप देखने को मिल रहा है। माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष माला और देशी-विदेशी साध्वियों के झुंड के बीच बैठीं मनीषा साध्वी नजर आ रही हैं। क्यों धार्मिक हो गई एक्ट्रेस मनीषा...
-मनीषा बड़नगर रोड पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पायलट बाबा के कैंप में रहकर क्षिप्रा स्नान से लेकर जप-तप और योग कर रही हैं।
-चेहरे पर तेज, माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष माला और देशी-विदेशी साध्वियों के झुंड के बीच बैठीं मनीषा को देख हर कोई उन्हें विदेश से आई साध्वी

Thursday 12 May 2016

साधु-संतों के आशीर्वाद से भारत बनेगा विश्व गुरू : शाह

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साधु-संत से निवेदन किया कि वे अपनी साधना से देश को विश्वगुरु बनने का आशीर्वाद दें। शाह ने दोपहर सिंहस्थ मेला क्षेत्र के दीनदयालपुरम चरैवेति शिविर में आयोजित संत अभिनदंन समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अन्य अखाड़ों के प्रमुख के सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य से उनके परिवार को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर

सिंहस्थ में पायलट बाबा के शिविर में 41 विदेशियों की तबीयत बिगड़ी -


सिंहस्थ में आए 41 विदेशियों की बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। ये सभी पायलट बाबा के यहां रुके थे। सभी को जिला और माधवनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमएचओ डॉ. एनके त्रिवेदी ने बताया कि सभी को डिहायड्रेशन की शिकायत हुई है। जानकारी के अनुसार पायलट बाबा के शिविर में रह रहे कुछ विदेशियों का स्वास्थ बुधवार रात को अचानक खराब हो गया। इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बीमारों की संख्या बढ़ती गई और आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। सभी को उल्टी-दस्त की

पंचकोसी यात्रियों के टॉयलेट निर्माण में 3 करोड़ का घोटाला


पंचकोसी यात्रियों के लिए बनाए 3.42 करोड़ रुपए के टॉयलेट में घोटाला होने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सीईओ रुचिका चौहान की जांच रिपोर्ट में टॉयलेट का निर्माण बेहद घटिया तरीके से होना बताया गया है। लापरवाही के लिए सीधे तौर पर नगर निगम के सहायक यंत्री पीयूष भार्गव को दोषी माना है।

कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, संभागायुक्त सहित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दी गई है।

72 साल बाद आज सिंहस्थ में गुरु पुष्य का संयोग


सिंहस्थ महापर्व के दौरान 72 साल बाद गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार नक्षत्रों का राजा पुष्य खरीदी के साथ ही धर्म-आध्यात्म की दृष्टि से भी श्रेष्ठ है। इस दिन शिप्रा स्नान तथा दान का विशेष महत्व है।
पं.अमर डब्बावाला के अनुसार रामानुजाचार्य जयंती के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का होना विशेष शुभ माना जाता हैं। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार सिंहस्थ

इंदिरा गांधी से लेकर मलाला तक हैं यहां

निनौरा के वैचारिक कुंभ में विश्व की आधी आबादी पर भी फोकस किया गया है। डोम की दो बड़ी प्रदर्शनियां 'शक्ति कुंभ' को समर्पित की गई है। वैदिक काल से कलयुग तक महिलाओं की गाथाओं को अलग-अलग चित्रों में दर्शाया गया है। यहां देश की पहली महिला प्रधानमंत्री से लेकर पाकिस्तान की बेटी मलाला की तस्वीर देखी जा सकती है।

वैचारिक कुंभ में कृषि, स्वच्छता, संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा होगी और महिला शक्ति पर भी विद्वान

Wednesday 11 May 2016

सिंहस्थ में 18 करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड


उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ महापर्व के दौरान गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' के सान्निध्य में उनके भक्तों ने सात दिनों में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध करीब 18 करोड़ मिट्टी के महादेव बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया।

गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों पर शुरू की नि:शुल्क वाईफाई सेवा

Simhastha: गूगल ने पांच रेलवे स्टेशनों पर अपनी नि:शुल्क हाईस्पीड वाई-फाई सेवा शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने यह सेवा उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी तथा इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू की है।

गूगल ने एक बयान में कहा है कि उसकी देश के 100 रेलवे स्टेशनों पर इस साल के आखिर तक नि:शुल्क वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की परियोजना है। उक्त पांच स्टेशनों पर शुरुआत इस परियोजना का हिस्सा है।

जोगन बन सिंहस्थ में घूम रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला, बोलीं- वक्त आने पर लूंगी संन्यास

भगवा वस्त्र। ललाट पर चंदन का तिलक। गले में रुद्राक्ष की माला। सिंहस्थ में ऐसा जोगी रूप फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला का दिखाई दे रहा है। यह रूप उन्होंने किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि आत्मशांति और परमात्मा की प्राप्ति के लिए धरा है। सौदागर, 1942 ए लव स्टोरी, मन, लज्जा सहित दर्जनों हिट फिल्म देने वाली मनीषा ने कहा- सिंहस्थ में पुण्य कमाने आईं हूं। वक्त आने पर संन्यास लूंगी।

कैंसर से जंग जीतने के बाद वापस फिल्मों में लौटीं मनीषा बड़नगर रोड पर पायलट बाबा के कैंप में रहकर वह शिप्रा स्नान से लेकर जप-तप और योग कर रही हैं। देसी-विदेशी साध्वियों के झुंड में बैठीं मनीषा को देख हर कोई उन्हें विदेश से आई साध्वी समझ रहा है। मंगलवार को भास्कर से चर्चा में मनीषा ने कहा ग्लैमर की दुनिया से हटकर वे कुछ दिन धर्म और आध्यात्म से जुड़कर

अपने धर्म में बने रहे वनवासी इसलिए महिलाओं को सोने के लॉकेट बांटे

उज्जैन. भारत माता समन्वय शिविर में मंगलवार को 500 वनवासी महिलाओं को एक-एक ग्राम सोने के लॉकेट
दिए गए। ये वे महिलाएं हैं जिन्होंने कभी सोना नहीं पहना। ओम लिखे लॉकेट को देने के पीछे मकसद यह भी था कि यह अपने धर्म में बने रहें। सबसे पहले लीला बाई (झाबुआ) को लॉकेट निवृत्तमान शंकराचार्य सत्यमित्रानंद गिरि महाराज, जूना पीठाधीश्वर

Tuesday 10 May 2016

दो वनरक्षकों की सड़क हादसे में और एक की करंट से मौत

सिंहस्थ ड्यूटी में इंदौर से आए दो वनरक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को हुए अन्य हादसों में मंगलनाथ जोन स्थित एक शिविर में ठहरे राजस्थान के श्रद्धालु की नहाते समय करंट से और आगर रोड पर बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हुई। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।
डीएफओ राजीव मिश्रा ने बताया कि सिंहस्थ ड्यूटी में

ASP पर श्रीमहंत से अभद्रता का आरोप, प्रभारी मंत्री ने माफी मांगीश,गुस्साए संत


सिंहस्थ के दूसरे शाही स्नान पर चारों तरफ अव्यवस्थाओं के कारण साधु-संतों को परेशानी हुई। आलम यह था कि शाही स्नान के लिए बड़नगर रोड से आ रहे निरंजनी अखाड़े के जुलूस को एएसपी मनोज केडिया ने दस हिस्सों में बांट दिया। जब उनके श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने शिकायत की तो उनसे अभद्रता की।
इससे नाराज श्रीमहंत ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने स्नान के बहिष्कार का एलान कर दिया। वे घाट पर धरने पर भी बैठ गए। उन्हें मनाने के लिए प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह पहुंचे और माफी मांगी। प्रभारी मंत्री ने एडीजी वी मधुकुमार को केडिया को निलंबित करने के निर्देश दिए तब

आंधी-बारिश से 16 घायल, घाट पर चेंजिंग रूम सहित उड़ी महिला गंभीर

शाही स्नान के दौरान दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। रुक-रुककर तीन घंटे तक तेज हवा चली और बारिश हुई। आंधी चलने से मेला क्षेत्र के पंडाल और गेट उड़ गए। इससे 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को इंदौर रैफर किया है।
सुनीता पति जयपाल निवासी बमोरी रामनगर इंदौर सोमवार को भूखी माता क्षेत्र में स्नान के बाद चेंजिंग

भय्यू महाराज की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, फिर हुआ पथराव


इंदौर। संत भय्यू महाराज की कार को पूना से इंदौर आते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई। इसके बाद मनमाड़ हाई वे पर उनकी कार पर पथराव भी हुआ।
रात 11 बजे पूना से निकलने के बाद राजनगांव इलाके में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी। पीछे से टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हुई, भय्यू महाराज को भी मामूली चोट आई। सूर्यदेव आश्रम के तुषार पाटिल के मुताबिक, इसका बाद कार आगे बढ़ी तो मनमाड़ हाई वे पर कुछ लोगों ने महाराज की कार पर पथराव

Monday 9 May 2016

राष्ट्र रक्षा महाकुंभ के बहाने संघ ने मुस्लिमों को जुटाया, सशक्त भारत बनाने का संकल्प

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के बैनर तले सिंहस्थ में रविवार को हुए एक सम्मेलन में आरएसएस ने मुस्लिमों को भी जुटाया। बड़नगर रोड़ स्थित स्वामी अव‌धेशानंदगिरि महाराज के कैंप में आयोजित सम्मेलन में 400 मुस्लिम भी शामिल हुए। सम्मेलन में सभी ने कहा- देशभक्ति-देशप्रेम सबसे बढ़कर है। सभी मिलकर दंगा मुक्त, हिंसामुक्त और सशक्त भारत-समृद्ध भारत बनाएंगे। सम्मेलन में स्वामी अवधेशानंदगिरि महाराज ने कहा- हमारी संस्कृति

भीड़ बढ़ते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूले, अनेक बार लगा जाम

अब तक सिंहस्थ में कम भीड़ आने से परेशान मेला प्रशासन के भीड़ बढ़ते ही हाथ-पांव फूल गए। रविवार को दूसरे अमृत स्नान से एक दिन पहले ही भारी
भीड़ उमड़ आई। इतनी, जितनी अब तक नहीं दिखी। इससे सिंहस्थ क्षेत्र और शहर के कई मार्गों पर बार-बार जाम से वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। घाट क्षेत्र में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सिंहस्थ शुरू होने के बाद पहली बार सैटेलाइट टाउन पर भी वाहन नजर आए। इंदौर रोड पर सबसे ज्यादा
दबाव रहा। सिंहस्थ बायपास से आने वाले वाहनों को सांवराखेड़ी सैटेलाइट टाउन में रोक दिया गया।

कैंप में चार दिन से कीचड़ जमा, अफसर झांकने तक नहीं आए


सिंहस्थ में साधु-संतों की प्रशासन के प्रति नाराजी लगातार सामने आ रही है। हाल ही में एक संत ने अफसरों से नाराज होकर पूरा खाद्यान्ना सड़क पर फेंक दिया था और अब महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासी जी ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है।उनके कैंप में चार दिनों से कीचड़ जमा है। कई बार अफसरों को सूचित किया लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया। कैंप की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे अमृत स्नान में हिस्सा नहीं लेंगे। अव्यवस्थाओं से नाराज होकर उन्होंने कैंप छोड़ वापस लौटने की तैयारी भी कर ली है।

'अक्षय तृतीया' पर दूसरा शाही स्नान जारी, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा



सिंहस्थ का दूसरा अमृत स्नान पुण्य पर्व 'अक्षय तृतीया' पर सोमवार अल सुबह से शुरू हो गया। अखाड़ों के साधुओं व संतों का स्नान प्रात: 4 बजे से शुरू हो गया, दोपहर 12 बजे तक चलेगा। दोपहर 12.40 के बाद
रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर आम श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। देर रात ही करीब 20 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे चुके थे। स्नान के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, कलेक्टर कवींद्र कियावत और मेला अधिकारी अविनाश लवानिया भी मौजूद रहे। स्नान के लिए रथों पर सवार होकर जाते संतों के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूर्व महापौर राधेश्याम उपाध्याय ने चार पीढ़ि‍यों के साथ संतों का स्वागत किया। शिप्रा में डुबकी के लिए एक दिन पहले ही लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके थे। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मौसम  विभाग ने तेज हवा और हल्की बारिश की आशंका जताई है। 18 घंटे अमृत सिद्धि योग ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। सुबह 6 से रात 12 बजे तक स्नान का विशेष मुहूर्त रहेगा।

सभी प्रवेश मार्गों पर चौकसी

दूसरे अमृत स्नान पर पुलिस चौकस हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से सभी 6 प्रमुख रास्तों समेत अंदरूनी मार्गों पर चेकिंग की जा रही है। रविवार को शहर में प्रवेश करने वाली प्रत्येक गाड़ी की चेकिंग की गई। शहर में प्रवेश के 6 प्रमुख रास्ते हैं। इनमें इंदौर, रतलाम, देवास, आगर, मक्सी व उन्हेल रोड प्रमुख है। सबसे ज्यादा इंदौर रोड से टै्रफिक आ रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इंदौर रोड से अन्य रास्तों की तुलना में सर्वाधिक वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इस मार्ग पर ज्यादा चौकसी है।

अब इन तारीखों को स्नान
Snaan Dates

11 मई

शंकराचार्य जयंती पर्व स्नान

15 मई

वृषभ संक्रांति पर्व स्नान

17 मई

मोहिनी एकादशी पर्व स्नान

19 मई

प्रदोष पर्व स्नान

20 मई

नृसिंह जयंती पर्व स्नान

21 मई

पूर्णिमा अमृत स्नान

अगले एक-दो दिन बारिश की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के निदेशक डॉ.अनुपम काश्यपि ने उज्जैन में आने वाले एक-दो दिन में बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि गरज-चमक के साथ बारिश के अलावा तेज हवाएं चल सकती हैं। उज्जैन से सटे जिलों में भी बादलों की आवाजाही रह सकती है। तापमान बढ़ने के कारण बारिश की स्थिति बनी है।

Friday 6 May 2016

जूना अखाड़ा में एक हजार से ज्यादा ने ली नागा संन्यासी की दीक्षा

 जूना अखाड़ा के एक हजार से ज्यादा दीक्षार्थी गुरुवार को जब शिप्रा नदी के भूखी माता पर तर्पण करने घाट पर पहुंचे तो पानी में पहली डुबकी लगाते ही तेज बारिश शुरू हो गई। साधुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए स्नान किया और इसके बाद तर्पण की क्रिया पूरी की। तेज बारिश और साधुओं के स्नान को देखकर वहां मौजूद अखाड़े के अन्य संत भी कहने लगे आज से पहले सिंहस्थ में ऐसे मौके पर कभी बारिश नहीं हुई।

आस्था से हारी आपदा, पर्व स्नान करने पहुंच रहे लाखों भक्त

उज्जैन। महाकाल की नगरी में बारिश ने प्रलय बन कर ऐसा कहर बरपाया कि अबतक सात लोगों की जान जा चुकी है। 90 से अधिक घायल हैं। गुरुवार को अचानक शुरू हुई भारी बारिश और तेज आंधी ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया है। कई पंडाल गिर गये हैं।  घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरा प्रशाशन हरकत में आ गया और डेमेज कंट्रोल करने में जुट गया है।

simhastha mahaparva ujjain: Simhastha application



 simhastha mahaparva ujjain: Simhastha application

Download the simhastha app and get every detail on your cell at one click. Keeping the safty features in mind for the devotees and for those who are unable to join the simhastha (kumbh) mela, This app is have some fantastic features like:

1. It will help you to keep yourself updated from all simhastha news.
2. Lost and found facility where you can share your location automatically by filling number and details.
It is easy way to find someone if lost.
3. You can share images with your friends through this app on social media, or with  some more extensions.
4. Share location with friends and family.
5. Emergency call services are provided.
6. Information of near places to visit and stay.
7. Ujjain darshan and many more..

Visit to download: http://goo.gl/saiC8S

Contact:
7879740465
info@simhasthaujjain.co.in

  



सिंहस्थ में आंधी-ओले, बारिश से भारी तबाही 7 श्रद्धालुओं की मौत


अंधड़-तूफान और बारिश ने गुरुवार को कोहराम मचा दिया। सबसे ज्यादा तबाही सिंहस्थ नगरी में हुई। मेला क्षेत्र में सैकड़ों पंडाल और पेड़ धराशायी हो गए। इससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। उधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया दौरा रद्द कर दिया। वे सुबह होने से पहले उज्जैन पहुंच जाएंगे।

उन्होंने मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 50 हजार और सामान्य घायल को 25 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा- सभी घायलों का इलाज सरकार करवाएगी।

सिंहस्थ: आपदा आते ही चर्चा में चांडाल योग


महाकुंभ में गुरुवार शाम आई प्राकृतिक आपदा के बाद चांडाल योग चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर चांडाल योग ट्रेंड होने लगा। मेला क्षेत्र में भी लोगों में इस अनिष्टकारी योग को लेकर खासी चर्चाएं रहीं।

ज्योतिषाचार्य दावा करते हैं कि ग्रह गोचर में गुरु-राहु का चांडाल योग तथा मंगल-शनि के युति संबंध के साथ गुरुवार दोपहर 1.37 बजे के बाद सूर्य, बुध, शुक्र तथा चंद्र इन चारों ग्रहों का मेष राशि में होकर एक-दूसरे पर नवम पंचम व्रक दृष्टि डालना प्राकृतिक आपदा का कारण बना।