Friday 13 May 2016

सिंहस्थ में साधुओं के बीच खूनखराबा, गोली चली, 6 घायल



साधु-संतों के आपसी विवाद के साथ ही आज सिंहस्थ में खूनखराबे के हालात बन गए। इस दाैरान गोलियां भी चली। इसमें करीब 6 साधु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आवाहन अखाड़े के चुनाव के दौरान साधुओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

दत्त अखाड़ा क्षेत्र में अखाड़े के चार मणि महंतों के चुनाव के नतीजे आने के बाद विवाद शुरू हुआ।इसी दौरान किसी साधु ने बंदूक से गोली चलाई। साधुओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसी दौरान 6 साधुओं को
चोट आई है। बताया जाता है कि चुनाव के दौरान अखाड़े में करीब 400 साधु मौजूद थे। गोली चालन और मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

घायल साधुओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवाहन अखाड़े के झगडे में साधु ओम पुरी को गोली मारी गई है । राजेंद्र पुरी पर धारदार हथियार से वार किया गया है। इन्हें माधव नगर अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

इनके साथ आये साधुओं का कहना है कि गणेश पुरी द्वारा गोली चलाई गई है । नीलकंठ पुरी, कैलाश पुरी , सत्य गिरी इनके साथ थे। घायल संतों के नाम- राहुल पुरी 25 साल जिन्हें पैर पर त्रिशूल लगने की चोट है, राजेश पुरी 62 साल नाग बाबा, भोलापुरी 70 साल , सनातन पुरी 30 साल , नागेन्द्र पुरी 40 साल, राघव पुरी 35 साल आदि को सामान्य चोट आई है।
Simhastha news ujjain

No comments:

Post a Comment