Thursday 5 May 2016

ढाई लाख से अधिक पंचक्रोशी यात्री पहुंचे


पंचक्रोशी यात्रा पूरी करने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का बुधवार को शहर में आना शुरू हो गया। दो दिन पहले ही यात्रा शुरू करने वाले लाखों श्रद्धालु बुधवार को शहर में आए आैर शिप्रा स्नान कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पर भगवान को बल वापस लौटाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आने के कारण बुधवार रात कई स्थानों पर फिर जाम की स्थितियां बनी। जिससे वाहन चालक आैर आम लोग परेशान होते रहे। कलेक्टर कवींद्र कियावत एवं एसपी मनोहर सिंह वर्मा ने बताया दिनभर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु शहर में आए हैं। गुरुवार को भी लाखों की
संख्या में श्रद्धालु शहर में आएंगे। नलवा में हेड काउंटिंग मशीन में भी करीब 12 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है। जिपं के यात्रा प्रभारी अरुण नागर के अनुसार इसके अलावा दो से ढाई लाख ऐसे लोग भी हैं, जो आसपास से यात्रा में निकल गए हैं। यात्रियों के शहर में आने पर शहरवासियों ने पानी, शरबत, खिचड़ी वितरित कर स्वागत किया। जिपं सदस्यों ने की पुष्पवर्षा, 50 वृद्ध यात्रियों का किया सम्मान हीरामिल की चाल के समीप मंच बनाकर बुधवार को जिपं अध्यक्ष महेश परमार, उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, सदस्य मदन चौहान, करण कुमारिया सहित अन्य सदस्यों व अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। अध्यक्ष परमार ने बताया 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 50 यात्रियों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। आंकड़ा दर्ज करने आज आएगी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जिला पंचायत आैर जिला प्रशासन की ओर से पंचक्रोशी यात्रा की 118 किलोमीटर लंबाई आैर लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए पहल की गई है। कलेक्टर कियावत ने बताया गुरुवार को गोल्डन बुक का दल इसके लिए उज्जैन आएगा। यहां रात 8 बजे से जाम रात 8 बजे बाद चामुंडा माता चौराहा, नगर निगम कार्यालय मार्ग, गाड़ी अड्डा चौराहा, मकोडिया आम, आगर रोड, खाकचौक, महाकाल घाटी के समीप उपकेश्वर चौराहा, देवासगेट, दत्त अखाड़ा के पीछे शंकराचार्य चौराहा, हरिफाटक ब्रिज सहित कई स्थानों पर जाम लगते रहे। शिप्रा घाटों पर इस तरह पंचक्रोशी यात्रियों की भीड़ लगी रही। इनसेट यात्रियों ने अपने साथ लाए गए छोटे बच्चों को भी शिप्रा स्नान कराकर पुण्य की डुबकी लगवाई।
More on: Simhastha ujjain 2016

No comments:

Post a Comment