Saturday 21 May 2016

झुलसा उज्जैन : नहान करने आए 20 श्रद्धालुओं की लू से मौत

पांच दिन से आसमान से आग बरस रही है। इसके कारण सिंहस्थ स्नान करने आए श्रद्धालु बेहाल
हैं। इसी बीच गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक लू लगने के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप है। 24 घंटे में जिला अस्पताल व अस्थायी अस्पतालों में 241 लोग भर्ती हुए थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा, जो सीजन में सबसे अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम 45 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।
20 श्रद्धालुओं की मौत नहान करने आए 20 श्रद्धालुओं की लू लगने व पानी की कमी से मौत हो गई। मरीजों के आने का सिलसिला गुरुवार रात 1 बजे से शुरू हुआ। सभी बेसुध हालत मेंं 108 से लाए गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। नौ लोगों के नाम रिकॉर्ड में है, बाकी अज्ञात हैं। पीएम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार शरीर में पानी की कमी हुई, जो मौत का कारण बनी।

No comments:

Post a Comment