Tuesday 17 May 2016

सरकार हमें खरीद कर जो चाहे बुलवा नहीं सकती


शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि सरकार हमें खरीदकर जो चाहे बुलवा नहीं सकती। भगवान श्रीराम जिस भूमि पर जन्मे थे, वहीं भव्य मंदिर बनेगा। हम यहां किसी शासन को पलटने नहीं जुटे और न ही किसी सरकार या किसी पार्टी के विरोध में हैं।
भगवान राम हम सबके आदर्श हैं तो स्कूल-कॉलेजों में श्रीराम के चित्र लगें और रामायण व गीता के पाठ पढ़ाए जाएं। स्वरूपानंद जी सिंहस्थ में भारत साधु समाज के कुंभ महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
करीब 3 घंटे चले अधिवेशन में गौ हत्या रोकने जैसे 11 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

रामदेव के यहां का घी खाने से काम नहीं चलेगा: आज गाय का शुद्ध दूध नहीं मिल रहा। खाने की वस्तुएं शुद्ध नहीं हैं। केवल रामदेव के यहां का घी खाने से काम नहीं चलेगा। अपनी गाय पाल लो और शुद्ध दूध पीयो। अब कहा जा रहा है कि स्मार्ट सिटी बनाएंगे। भैया ठीक है बनाओ पर इसमें कुत्ते रहेंगे गाएं नहीं।

ध्रुव-प्रहलाद के समय कहां थे सांई : सांई तो 100 साल पहले आए, ध्रुव-प्रहलाद और मीरा के समय कहां थे सांई। विराट रूप तो केवल श्रीकृष्ण ने दिखाया था पर विराट रूप में सांई को दिखाया जा रहा है।

एक-एक लाख स्र्पए में बन रहे सरपंच : लोकतंत्र बिगड़ गया है। एक-एक लाख स्र्पए में सरपंच बन रहे हैं। यह लोकतंत्र के विरूद्ध है। मिड-डे मिल में अंडे खिलाकर युवाओं का धर्म बिगाड़ने की चाल है।

संतों के तेवर : मंत्री कहेंगे सूटकेस में रुपए लाओ तो कहां से आएंगे

अग्नि पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णदासजी : देश में गौवंश नष्ट हो रहा है। कानून बना, जुर्माना भी लगा फिर भी ट्रकों में भरकर गाएं कटने के लिए जा रहीं। मंत्री कहेंगे सूटकेस में स्र्पए चाहिए तो कहां से लाएंगे, ऐसे ही लाएंगे।

स्वामी सत्यानंद गिरिजी : आजादी के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी अब नेताओं को भगाने के लिए जाने कितनी कुर्बानी देना पड़ेगी। राम मंदिर बनाने के लिए सरकार के सामने हाथ फैला रहे हैं, इससे बड़ी शर्म की क्या बात।

No comments:

Post a Comment