Tuesday 10 May 2016

भय्यू महाराज की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, फिर हुआ पथराव


इंदौर। संत भय्यू महाराज की कार को पूना से इंदौर आते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई। इसके बाद मनमाड़ हाई वे पर उनकी कार पर पथराव भी हुआ।
रात 11 बजे पूना से निकलने के बाद राजनगांव इलाके में उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी। पीछे से टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हुई, भय्यू महाराज को भी मामूली चोट आई। सूर्यदेव आश्रम के तुषार पाटिल के मुताबिक, इसका बाद कार आगे बढ़ी तो मनमाड़ हाई वे पर कुछ लोगों ने महाराज की कार पर पथराव
भी कर दिया। हालांकि तमाम परेशानियों के बाद भय्यू महाराज सकुशल वापस लौट आए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संंख्या में आश्रम से जुड़े लोग उनके हालचाल जानने के लिए पहुंच गए थे। महाराज का मानना है कि योजनाबद्ध तरीके से उन पर हमला किया जा रहा है। धर्म पर लाखों रुपए खर्च करने को लेकर आलोचना करने के बाद से ही उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी जा रही थी, इसी से जोड़कर घटना को देखा जा रहा है।
Simhastha kumbh mela

No comments:

Post a Comment