Wednesday 18 May 2016

मोहिनी एकादशी : 15 लाख ने किया पुण्य नहान

सिंहस्थ महाकुंभ में मंगलवार को मोहिनी एकादशी के पर्व स्नान पर करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा में डुबकी लगाई। सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला मंगलवार देर रात तक चलता रहा। उत्तर अमृत योग में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने शिप्रा स्नान के बाद दान-पुण्य किया।

मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु द्वारा मोहिनी रूप धर कर अमृत वितरण की मान्यता है। इसी
दौरान पृथ्वी पर अमृत की बूंदें गिरी थीं। इसी मान्यता के चलते लोग इस दिन शिप्रा स्नान करने आते हैं। 19 को छठा पर्व स्नान : महाकाल रखेंगे उपवास, शाम को लगेगा भोग सिंहस्थ महापर्व में 19 मई को प्रदोष तिथि का छठा पर्व स्नान होगा। इस दिन भी देश-विदेश के लाखों लोग आएंगे। महाकाल मंदिर में विशेष उत्सव होगा। इस दिन भगवान महाकाल उपवास रखते हैं। उन्हें सुबह की बजाय शाम को भोग लगाया जाता है।

No comments:

Post a Comment