Friday 20 May 2016

पारा 45.5 डिग्री: सिंहस्थ का सबसे गर्म दिन, सुबह भी दोपहर जैसी तपन

उज्जैन. मेले में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। सुबह भी दोपहर जैसी तपन थी। तापमान सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 45.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मई में छह साल में यह सबसे अधिकतम तापमान है। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सूरज सबसे ज्यादा तपा।

दिनभर 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म लू की लपट चलती रही। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत भी 44 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री का उछाल आया। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम
तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अिधकारियों के अनुसार सुबह 5 से 8 बजे तक दो लाख लोग शहर में थे। धूप बढ़ने से भीड़ में कमी आई। 9 बजे से 11 बजे तक करीब 70 हजार और 12 से 3 बजे के बीच 40 हजार लोगों की आवाजाही देखी गई। शाम 5 बजे के बाद से भीड़ फिर बढ़ने लगी।

सूरज के तेवर :अगले तीन दिन भी चलेगी लू की लपट मौसम केंद्र के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. अनुपम काश्यपि के अनुसार 20, 21 आैर 22 मई को भी 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म लपट चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी 44 से 46 डिग्री के अासपास रहेगा। 20 मई को 7वां पर्व स्नान आैर 21 को अंतिम शाही स्नान होना है।

आज छोड़ेंगे नर्मदा का पानी

शाही स्नान के लिए शिप्रा में नर्मदा का पानी छोड़ने का क्रम चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह देवास डेम से नर्मदा का पानी छोड़ा जाएगा। बुधवार को भी डेम से 10 लाख क्यूबिक मीटर (एक क्यूबिक मीटर यानी एक हजार लीटर) पानी छोड़ा था। पानी बिलोदा स्टापडेम से पहुंच गया। शुक्रवार को भी इतना ही पानी छोड़े जाने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment