Friday 1 January 2016

महाकाल मंदिर : डिटेक्टर बंद, स्कैनर पर धूल और प्रतिबंध की धज्जियां

उज्जैन। सुरक्षा जांच के लिए मेटल डिटेक्टर लगे जरूर हैं, मगर किसी काम के नहीं। क्योँकि  ये महीनो से बंद हैं। परिसर में सामान बिना जांच के ही ले जाया जा रहा है, क्योँकि  बैग स्कैनर ठीक नहीं करा पा रहे। प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाता कोई भी शख्स आपको यहां आसानी से नजर आ जाएगा। यह नजारा सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील ज्यिोतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर का है। 


मंदिर को लेकर देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां कई बार हाई अलर्ट जारी कर चुकी हैं, मगर यहां इंतजाम कभी-भी वैसे नजर नहीं आते। आए दिन सुरक्षा में चूक की घटनाएं सामने आती हैं। हर बार 
अफसरो का एक ही जवाब होता है- जल्द ही सबकुछ ठीक कर दिया जाएगा। मामला हर बार कर्मचारियों को नोटिस या चेतावनी तक ही सीमित रह जाता है। मंगलवार को ही एक किसान परिसर में एक ऐसे द्वार से बाइक समेत प्रवेश कर गया, जहां से आम दर्शनार्थी किसी भी स्थिति में अंदर नहीं जा सकते। ऐसे में नईदुनिया ने मंदिर परिसर में सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया।

तीन स्तर पर सुरक्षा आखिर किस काम की  

मंदिर में सुरक्षा के लिए तीन एजेंसियां तैनात हैं। एसएएफ, स्थानीय पुलिस सहित निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी व्यवस्था संभालते हैं। हालांकि प्रतिबंधित
द्वारो से प्रवेश की घटनाएं लगातार सामने आती हैं।

मोबाइल पर सिर्फ नाम का प्रतिबंध

मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे प्रतिबंधित हैं। मगर जांच के बेहतर इंतजाम नहीं। कई श्रद्धालु परिसर में मोबाइल और कैमरे का उपयोग करते आसानी से नजर आ जाते हैं।
महीनो से बंद स्कैनर, किसी का ध्यान नहीं

मंदिर में शहनाई गेट के पास वर्षों पहले बैग स्कैनर लगाया गया था ताकि यहां पूजन सामग्री सहित अन्य सामान की जांच की जा सके। स्कैनर 
महीनो से बंद पड़ा है। इस पर धूल जमी पड़ी है और अफसरो का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार स्कैनर बंद पड़े होने की बात उठ चुकी है, मगर इसे ठीक नहीं कराया गया। अलबत्ता मंदिर में नारियल, बैग ले जाने पर प्रतिबंध् जरूर लगाया गया। हालांकि अन्य सामान बिना जांच के ही परिसर में जा रहा है।

तीन में से एक डीएफएमडी बंद

मंदिर में तीन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (पुलिस चौकी, विश्रामधाम व शहनाई गेट) लगे हैं। इनमें से विश्रामधाम का डिटेक्टर बंद है। चौकी पर डिटेक्टर का अधिक महत्व नहीं, 
क्योँकि  यहां से सिर्फ विशिष्टजन ही प्रवेश करते हैं।

.............

अनुभव की कमी बन रही रोड़ा

मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान जब से नए 
अधिकारियो के हाथ में आई है। पहले की बजाय व्यवस्थाओं में थोड़ा सुधार हुआ है। यह व्यवस्था और भी बेहतर हो सकती है लेकिन अधिकारियो में मैदानी काम के अनुभव की कमी इसमें रोड़ा बन रही है। अधिकारी कर्मचारियों से काम नहीं ले पा रहे हैं, जहां व्यवस्था बिगड़ती दिखती है, अधिकारी कर्मचारियों से काम नहीं ले पाते। पिछले एक सप्ताह में कई बार प्रशासक आरपी तिवारी व सहायक प्रशासक प्रीति चौहान नंदी हॉल में लाइन चलाते नजर आए। सिंहस्थ में अभी करीब साढ़े तीन माह का समय शेष है। अधिकारियो को कार्यशैली दुरुस्त करना चाहिए, अन्यता महाकुंभ के समय हालात बिगड़ सकते हैं।

................

प्रशासक से सीधी बात

प्रश्न-मंदिर में बैग स्केनर बंद पड़े हैं।

उत्तर-हां, इसके लिए निजी कंपनी के इंजीनियरों से चर्चा हुई है। जल्द ही सुधार कार्य होगा।

...........

प्रश्न-डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) भी बंद हैं।

उत्तर-विश्रामधाम का डीएफएमडी बंद हैं। यह व्यवस्था पुलिस के हाथ में है। उन्हें पत्र लिखा है। जल्द ही व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

.............

प्रश्न-परिसर में बाइक लेकर प्रवेश की घटना के विषय में क्या कहना है।

उत्तर-एक व्यक्ति गर्भगृह तक बटले का थैला ले गया, यह चिंता की बात है। सुरक्षा एजेंसियों को उनके कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

............

प्रश्न-सिंहस्थ को लेकर क्या प्लान है।

उत्तर-इसकी तैयारी हो चुकी है। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होंगे। कैमरों की संख्या बढ़ा रहे हैं। चयनित स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

reffered from: http://news75.com/

No comments:

Post a Comment