Wednesday 23 December 2015

उज्जैन में अखाड़ों के सम्पर्क अधिकारी निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

13 अखाड़ों में चल रहे हैं काम उज्जैन में वर्ष-2016 में होने वाले सिंहस्थ में प्रत्येक अखाड़े के लिये एक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी 13 अखाड़ों के लिये नियुक्त सम्पर्क अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यह अधिकारी नियमित रूप से सिंहस्थ क्षेत्र में पहुँचकर अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर काम में आ रही दिक्कतों की जानकारी लेते हैं। अखाड़ा स्थलों पर विभिन्न शासकीय विभाग द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। सम्पर्क अधिकारी प्राप्त जानकारी मेला कार्यालय में उच्च अधिकारियों को देने का भी काम कर रहे हैं। इन अधिकारियों की सूची और उनके मोबाइल नम्बर सिंहस्थ की अधिकृत वेबसाइट www.simhasthujjain.in  पर अपलोड है। इस साइड पर अखाड़े के प्रमुख महंत के मोबाइल नम्बर भी अपलोड किये गये हैं। कालिदास अकादमी में दिखेगी सिंहस्थ की अदभुत चित्रकारी उज्जैन में वर्ष-2016 में होने वाले सिंहस्थ में देश-विदेश के अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सिंहस्थ को लेकर सामान्य जन-मानस और कलाकारों में भी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। उज्जैन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंहस्थ नृत्य-नाटिका का आकर्षक प्रदर्शन किया जा चुका है। देवास की दो बालिका ने सिंहस्थ के प्रचार के लिये चित्रकारी के माध्यम को अपनाया है। सुश्री कविता सिसोदिया और सुश्री रूपल केसरवानी बताती हैं कि चित्रकारी में कई शैलियाँ होती हैं। कविता ने देवास में पिछले वर्ष मीठा तालाब और मंडूक तालाब में सिंहस्थ को केन्द्रित करते हुए जल-रांगोली बनाकर सराहना बटोरी थी। अब इन दोनों ने मधुबनी, वरली और राजस्थानी शैली को भी अपनाया है। इनका सिंहस्थ के विभिन्न आयाम पर पेंटिंग बनाने का विचार है। वे जल्द ही कालिदास अकादमी संकुल में पेंटिंग प्रदर्शनी लगायेंगी, जिसमें सिंहस्थ को चित्रों के माध्यम से दर्शाया जायेगा।
Reffered http://rajkaaj.com/news/simhastha-2.php

No comments:

Post a Comment