Wednesday 27 April 2016

नजर उतारने के लिए 1 क्विंटल मिर्च से, चिता साधना में होगा हवन

उज्जैन/इंदौर. सिंहस्थ महापर्व की नजर उतारने के लिए बुधवार रात चिता साधना होगी। यह साधना विक्रांत भैरव मंदिर के पास श्मशान में की जाएगी। इसके लिए आंध्रप्रदेश और इंदौर के अघोरी उज्जैन पहुंच गए हैं। चिता साधना में जो हवन होगा, उसमें एक क्विंटल लाल मिर्च स्वाह करेंगे।इस बार सिंहस्थ पर्व में पहले शाही स्थान में उम्मीद से आधी भीड़ भी नहीं जुटी। अब अफसर, जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। अघोर तांत्रिकों का मानना है कि सिंहस्थ को नजर लग गई है। यह
नजर उतारने के लिए चिता साधना के साथ हवन किया जाएगा। इस हवन में एक क्विंटल मिर्ची, एक क्विंटल नमक, सूखा महुआ, गाय का घी और अन्य सामग्रियों की आहुतियां दी जाएंगी। इंदौर से आए अघोरी महाकाल तिलकधारी, आंध्रा के शिव बाबा और उज्जैन के अचलनाथ यह साधना करेंगे। तिलकधारी ने बताया कि हवन रातभर भी चल सकता है। इस हवन के बाद सिंहस्थ महापर्व निर्विघ्न होगा। अगले शाही स्नान तक भीड़ भी जुटेगी।

No comments:

Post a Comment