Tuesday 26 April 2016

सिंहस्थ : कैंसर सहित कई असाध्य रोगों का इलाज सूर्य की किरणों से


उज्जैन. कोई भी रोग होने पर दवाई, इंजेक्शन या ऑपरेशन से उपचार की विधियां हमने अब तक देखी और सुनी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सूर्य की किरणों से भी कई गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। सिंहस्थ में पहली बार पंजाब के मोगा जिले से आए शब्द सुरति संगम आश्रम के संत-साधकों ने सूर्य की किरणों से सभी बीमारियों के उपचार का दावा किया है। आश्रम के महायोगी स्वामी बुद्धपुरीजी के सानिध्य में यह शिविर लगाया जा रहा है। इनका दावा है कि सूर्य की किरणों से कैंसर और पैरालीसिस जैसी गंभीर बीमारियों को भी इन्होंने ठीक
कर दिखाया है। एक लाख से अधिक विभिन्न बीमारियों के मरीज इस क्रिया से स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। होटल शांति पैलेस के पास बायपास पर सेटेलाइट टाउन के पास बने अमृतम् अभियान नामक उनके शिविर में नि:शुल्क सूर्य साधना के जरिए कई रोगी अपनी बीमारी के उपचार में जुटे हुए हैं।

साधकों का दावा, ऐसे काम करती है सूर्य की किरणें:
- आश्रम के साधकों का कहना है कि शरीर को मस्तिष्क कंट्रोल करता है और मस्तिष्क को रेगुलेट करने का काम सूर्य की किरणें करती हैं।
- सूर्य की किरणें नाड़ियों को खोलने का काम करती हैं।
- सूर्य की किरणें व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं।
ऐसे होती है सूर्य साधना
-साधना को इन्होंने तीन हिस्सों में बांटा है। जिसमें सिद्धामृत सूर्य क्रिया योग, अग्नि क्रिया योग और संजीवनी क्रिया योग शामिल हैं।
- सूर्योदय से डेढ़-दो घंटे के भीतर और सूर्यास्त से दो घंटे पहले आधे घंटे की यह साधना की जाती है।
- इसमें मरीज को सूर्य की ओर मुख करके नेत्रों का संबंध स्थापित किया जाता है और साधक से पलकें बंद कर मंत्रों का उच्चारण कराया जाता है।
- साधना के समय साधक को नमन, आवाहन, सिंहाक्रांत, पंकज, आलिंगन, अर्घ्य मुद्राओं में बैठाया जाता है।
-तीन दिन में यह साधना सीख कर कोई भी व्यक्ति इसे घर पर भी कर सकता है।



No comments:

Post a Comment