Wednesday 20 April 2016

सिंहस्थ महाकुंभ 2016 की आखिरी दो पेशवाई



सिंहस्थ महाकुंभ 2016 की आखिरी दो पेशवाई निकलेगी आज, बड़ा उदासीन अखाड़े की अलखधाम से और अग्नि अखाड़े की संख्याराजे धर्मशाला से निकलेगी।
उज्जैन | सुबह की ताजा हवा के लिए 60 फीट ऊंचे टॉवर पर ध्यान-योग होगा। मेला में धूल और अन्य तरह के वायु प्रदूषण से बचने के लिए इतनी अधिक ऊंचाई पर यह मेडिटेशन स्तूप बनाया है। सिंहस्थ में ऐसा पहली बार हो रहा है जब शुद्ध वायु के लिए ध्यान केंद्र को ही ऊपर उठा दिया।
यह टॉवर भूखी माता मंदिर रोड पर बना है। आयोजकों का कहना है ध्यान के लिए सबसे जरूरी है एकांत और एकाग्रता है। ब्रह्ममुहूर्त में ताजी हवा के बीच ध्यान-योग कर सकें, इसलिए यह प्रयोग किया है। जमीन से 30-40 फीट ऊंचाई तक धूल के कण उड़ते रहते हैं। तरह-तरह के शोर भी होंगे। 60 फीट की ऊंचाई पर यह मेडिटेशन स्तूप इन दोनों असुविधाओं से मुक्त रहेगा। उज्जैन योगा लाइफ सोसायटी के अध्यक्ष गिरिजेश व्यास और मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया लोगों को सेहतमंद बनाने के उद्देश्य से योग कुंभ किया है। 


No comments:

Post a Comment