Saturday 23 April 2016

सिंहस्थ 2016: विदेशियों ने किया शाही स्नान, रुद्राक्षों का ताज पहनकर निकले साधु

उज्जैन/इंदौर. धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार को हनुमान जयंती पर ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुए सिंहस्थ कुंभ के दौरान लाखों लोगों ने पवित्र शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। पुण्यफल की प्राप्ति के लिए पुण्य सलिला शिप्रा का आचमन भी किया। अल सुबह से ही सभी घाटाें पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।संतों और अखाड़ों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। तो जगह-जगह महाकाल के जयकारों की गूंज सुनाई दी। प्रशासन ने यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे, इसके चलते कई मार्ग डायवर्ट किए जाने से 9 किलोमीटर लंबे घाट पर पहुंचने में श्रद्धालुओं को असुविधा भी हुई। सिंहस्थ कुंभ का आयोजन 21 मई तक यानी एक माह तक चलेगा। अफसरों की मानें तो लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।


-वैष्णव अखाड़ेे व खालसा के अधिकांश साधु वाहनों पर सवार होकर पहुंचे।
-स्नान के लिए निकले साधुओं के लिए एक घंटे पहले ही मार्ग से सटी सभी गलियां बंद कर दी गई थीं।
-रामघाट पर साधुओं की सुरक्षा के लिए आरएएफ के जवान व बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।
-वैष्णव अखाड़े व खालसा के साधुओं के साथ बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया।
-वैष्णव अखाड़ के स्नान के पहले पेंटून पुल सेे आवाजाही बंद थी, लेेकिन उनके स्नान बाद पुल सेे आम श्रद्धालुओं की अावाजाही खोल दी गई थी।

More on:
http://www.simhasthaujjain.co.in

No comments:

Post a Comment