Wednesday 27 April 2016

फिर विवादों में नित्यानंद, भगवान के आगे रखी खुद की मूर्ति, संत हुए नाराज

उज्जैन.विवादों में घिरे परमहंस नित्यानंद एक और विवाद में उलझ गए हैं। अब नया विवाद उनकी मूर्ति को लेकर है। सिंहस्थ में उनके कैंप में शिव-पार्वती की मुख्य मूर्ति के ठीक आगे उनकी मूर्ति लगी हुई है।
सिंहस्थ में आए अखाड़े के श्रीमहंत, महंत और साधु-संतों ने इसे लेकर नाराजगी जताई। कहा- जीवित रहते हुए कभी नहीं देखा कि किसी ने खुद की मूर्ति बनवाकर पुजवाई हो, नित्यानंद क्या देवी-देवताओं के समकक्ष हो गए हैं जो उनकी मूर्ति वहां लगाई गई है। नित्यानंद धर्म का प्रचार करने आए हैं या खुद का।
सदावल रोड पर सिंहस्थ की सेलिब्रिटी बने नित्यानंद के कैंप में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जितनी चर्चा नित्यानंद के कैंप की है, उतनी ही उनकी मूर्ति की भी। पंडाल में शिव-पार्वती की पंच धातु से बनी 12 फीट की करीब पांच टन वजनी मूर्ति के ठीक आगे नित्यानंद की साढ तीन फीट की मूर्ति लगी हुई है। इसके अलावा कैंप में दोनों ओर लगी 20 से ज्यादा मूर्तियों में
भी देवी-देवताओं के साथ नित्यानंद की मूर्ति बनी हुई है। सिंहस्थ में यह परा मामला खासे चर्चा में है। संत नाराज हैं।
अखाड़ा परिषद के श्रीहंत और महंत भी। अखाड़ा परिषद से जुड ल़ोगों का कहना है वे इस परे मामले को अखाड़ा परिषद की बैठक में भी रखेंगे। एक संत ने तो उनके बहिष्कार करने की बात कह दी है। उधर, इस मामले में नित्यानंद कैंप से जुडे ल़ोगों का कहना है उनके गुरु उनके लिए भगवान हैं। यदि हमारे गुरु की मूर्ति भगवान के साथ रखी गई है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
लॉस एंजेलिस से बनकर आई है मूर्ति नित्यानंद की जो मूर्ति लगी है वह लॉस एंजेलिस (कैलिफोर्निया) से बनकर आई है। साढ़े तीन फीट की यह मूर्ति (सिंहासन सहित करीब चार फीट की) है। मूर्ति में ऐसे केमिकल मिले हैं जिससे मौसम का इस पर कोई असर नहीं होता है। नित्यानंद कैंप से जुड़े लोगों के अनुसार स्वामीजी के भक्त ने यह मूर्ति उन्हें बनवाकर दी थी।

No comments:

Post a Comment