Saturday 30 April 2016

पंचकोशी यात्रा से दो दिन पहले ही पहुंच गए श्रद्धालु


118 किलोमीटर की पंचकोशी यात्रा विधिवत् 1 मई से शुरू होगी, लेकिन दो दिन पूर्व शुक्रवार से ही श्रद्धालु शहर पहुंच गए हैं। घाटों पर भी भीड़ देखी जा रही है। अभी तक सिंहस्थ में ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ी है। अधिकारियों ने 1 मई से प्रारंभ होने वाली यात्रा में भीड़ जुटने का अनुमान लगाया था। इसका असर देखने को भी मिल रहा है।पुराने शहर सहित प्रमुख घाटों पर भीड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु यात्रा के दो दिन पूर्व ही आ गए हैं और अपना डेरा जमा लिया है। हर साल इस यात्रा में  1 लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं। प्रशासन को 8 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

पंचकोशी यात्रा वैशाख कृष्ण दशमी से प्रारंभ होकर वैशाख मास की अमावस्या को समाप्त होती है। सिंहस्थ के दौरान यात्रा वैशाख नवमी (रविवार) से शुरू होकर वैशाख मास की अमावस्या (गुरुवार) को समाप्त होगी।

यात्रा मार्ग की पड़ाव दूरी
पिंग्लेश्वर से कायावरोहणेश्वर-23 किमी
कायावरोहणेश्वर से नलवा -21 किमी
नलवा से बिल्केश्वर पड़ाव- 21 किमी
अंबोदिया से कालियादेह- 21 किमी
कालियादेह से दुर्दरेश्वर -12 किमी
दुर्दरेश्वर से उंडासा-16 किमी
उंडासा से शिप्रा घाट- 12 किमी

No comments:

Post a Comment