Saturday 23 April 2016

सिंहस्थ शाही स्नान से पूर्व लाइट एंड साउंड शो

भोपाल। सिंहस्थ महाकुंभ के शाही स्नान से पूर्व उज्जैन के कोठी पैलेस परिसर में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। लाइट एंड साउंड शो में उज्जैन का इतिहास, पौराणिक एवं धार्मिक महत्व का सजीव चित्रण किया गया। 38 मिनट के इस शो पर तीन करोड़ की लागत आई है।

हाल ही में मप्र पर्यटन निगम ने इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में भी लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया था। आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के
रूप में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा, मप्र पर्यटन निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी मौजूद रहे।
More on: goo.gl/BSUtMr

No comments:

Post a Comment