Friday 22 April 2016

संतों ने लगाई आस्था की डुबकी, शाही स्नान से हुआ सिंहस्थ का आगाज

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन शुरू हो गया है. कुंभ मेले के पहले शाही स्नान के दौरान शुक्रवार को शिप्रा नदी में अखाड़ों के साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई. साधु-संतों के स्नान के बाद आम भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे।
सिंहस्थ कुंभ मेले के पहले शाही स्नान के दौरान सबसे पहले जूना अखाड़े ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं, प्रशासन की ओर से करीब आठ किलोमीटर लंबे घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था की गई है.


सुबह पांच बजे से अखाड़ों के क्षिप्रा के तट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था.
-सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा (दत्त अखाड़ा) स्नान के लिये दत्तअखाड़ा घाट पहुंचा.
-स्वामी अवधेशानंद, महामंडलेश्वर शिवांगीनद के साथ पंडित जसराज ने भी स्नान किया.
-पायलट बाबा अपने विदेशी भक्तों के साथ शाही स्नान के लिए पहुंचे थे.
हनुमान जयंती के मौके पर पहले शाही स्नान के लिए महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं का मेला लगा है. भारी तादाद में श्रद्धालु देर रात से ही घाटों पर जुटने लगे.
प्रशासन की ओर से भी पूरी चौकसी बरती जा रही है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सभी घाटों के अलावा महाकाल मंदिर और शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर है.

ऐसे शुरू हुआ सिंहस्थ महाकुंभ
- गुरु के सिंह राशि में प्रवेश पर होता है सिंहस्थ पर्व
- रात 12 बजे चंद्रमा के पूर्णकला में आते ही सिंहस्थ शुरु
- सबसे पहले 5 बजे महाकाल का भस्म स्नान
- भस्म स्नान के बाद सुबह 6 बजे से शाही स्नान
- क्षिप्रा में एक डुबकी से सभी पापों का होगा नाश
- शाही स्नान के वक्त नहीं होगा रामघाट पर आम स्नान
- लालपुल से भूखीमाता होकर दत्त अखाड़ा तक स्नान घाट
- करीब 8 किलोमीटर के तट पर स्नान घाट का इंतजाम

शाही स्नान का कार्यक्रम
-पंच दशानम जूना अखाड़ा - 6 से 6.30 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-पंचायती आह्वान अखाड़ा - 6 से 6.30 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-पंचायती अग्नि अखाड़ा - 6 से 6.30 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा - 6.50 से 7.20 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-पंच अटल अखाड़ा - 6.50 से 7.20 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा - 7.50 से 8.20 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-पंचायती आनंद अखाड़ा - 7.50 से 8.20 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर शाही स्नान
-बड़ा उदासीन अखाड़ा - 11.30 बजे से 12 बजे तक रामघाट पर शाही स्नान
-नया उदासीन अखाड़ा - 11.30 से 12 बजे तक रामघाट पर शाही स्नान
-निर्मला अखाड़ा - 12.30 से 1 बजे तक रामघाट पर शाही स्नान
-निर्मोही अणि अखाड़ा - 8 से 8.30 या 9.20 से 9.50 बजे तक रामघाट पर शाही स्नान
-निर्वाणी अणि अखा़ड़ा - 8 से 8.30 या 9.20 से 9.50 बजे तक रामघाट पर शाही स्नान

No comments:

Post a Comment