Tuesday 26 April 2016

प्रदर्शन का समय नहीं अखाड़ा परिषद क्या कर रही है : कम्प्यूटर बाबा

उज्जैन  सिंहस्थ शुरू हो गया है। अब धरने-प्रदर्शन का समय नहीं बचा है। अखाड़ा परिषद समस्याएं हल करने की बजाए खुद शिकायतें कर रही हैं। यह कहना है षड्दर्शन साधु मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा का। उन्होंने कहा- एक व्यवस्था बनी है कि कोई भी साधु को शिकायत हो तो वह अपने अखाड़े को बताए। अखाड़ा इस शिकायत को अखाड़ा परिषद तक पहुंचाए। परिषद सरकार से संवाद कर समस्या को हल कराए। सिंहस्थ में ऐसा नजर नहीं आ रहा। यदि हम कमियां अपने अखाड़े को नहीं
बताएंगे तो फिर अखाड़े बनाने का क्या मतलब? हर बार सरकार पर अव्यवस्था का ठीकरा फोड़ना ठीक नहीं। यह हमारा पर्व है।नरेंद्रगिरीजी बोले- दबाव बना तो रहे हैं : इधर, अभा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरीजी महाराज ने नईदुनिया से कहा कि परिषद का काम संतों की समस्याओं को लेकर सरकार से चर्चा करना है।
More on: http://goo.gl/vk2r4f

No comments:

Post a Comment