Saturday 30 April 2016

क्राउड कंट्रोल के लिए 35 फीट ऊंचे टावर से निगरानी


उज्जैन। क्राउड कंट्रोल के लिए मेला क्षेत्र, घाट और प्रमुख रास्तों पर 7 से 35 फीट ऊंचे टावर बनाए गए हैं। इन टावरों पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे को 'वॉच" कर रहे हैं। कुल 211 टावरों पर 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। अफसरों की मानें तो इन वॉच टावरों को तीन प्रमुख अमृत स्नान के लिए बनाया गया है। पहले स्नान में भले ही भीड़ कम रही हो लेकिन 9 एवं 21 मई को इन वॉच टावरों की जरूरत ज्यादा पड़ेगी।

सिंहस्थ में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हालांकि, 22 अप्रैल को पहले अमृत स्नान में तैयारी के हिसाब से श्रद्धालु नहीं आए। आम दिनों में भी उनकी
संख्या काफी कम है। मगर पुलिस अफसर मई में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में शहर में बने सभी वॉच टावर काफी मददगार साबित होंगे।

24 घंटे रख रहे नजर
शहर में प्रवेश के 6 प्रमुख रास्ते हैं। इनमें इंदौर रोड, देवास रोड, आगर रोड, मक्सी रोड, उन्हेल रोड एवं बड़नगर रोड शामिल हैं। इंदौर रोड से सबसे ज्यादा वाहन आने से इस मार्ग पर अधिक चौकसी बरती जा रही है। नानाखेड़ा स्थित शांति पैलेस के सामने टावर के जरिए पुलिसकर्मी, होमगार्ड, बीएसएफ, आरएएफ जवान नजर रख रहे हैं। अन्य मार्गों, घाट और मेला क्षेत्र में भी इसी तरह नजर रखी जा रही है।
इसलिये जरूरी
मेला क्षेत्र में 2-3 किमी एरिया में भी यदि कोई आगजनी होती है तो टावर से देखकर तुरंत लोकेशन पहचानी जा सकेगी। सड़क पर कहां-कितनी भीड़ है, यह जानने में आसानी होगी। घाट व मेला क्षेत्र में भीड़ को डायवर्ट करने में कारगर। बदमाशों पर भी नजर रखी जा रही और प्रमुख 6 रास्तों पर जांच हुई सरल।
500 जवान तैनात
एएसपी मनीष खत्री ने बताया कुल 211 वॉच टावरों में करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अलग-अलग 4 प्रकार के टावर बनाए हैं। 22 अप्रैल को पहले अमृत स्नान में क्राउड कंट्रोल किया गया, वहीं 9 एवं 21 मई के अमृत स्नान में भी इनके माध्यम से क्राउड कंट्रोल करेंगे। प्रमुख रास्तों पर भी टावरों के जरिए नजर रखी जा रही है।

चार तरह के वॉच टावर

35 फीट ऊंचे
इतने ऊंचे टावर मुख्यत: आग लगने की घटनाओं पर तुरंत कंट्रोल के लिए बनाए हैं। ऊंचाई होने से फायरकर्मी दूर लगी आग को भी देख लेते हैं।

12 फीट ऊंचे वॉच टावर
रामघाट, दत्त अखाड़ा समेत प्रमुख घाटों पर ये टावर बने हैं। इससे घाट पर पहुंचने वाली भीड़ को देखकर उसे मैनेज किया जा सकता है।

7 फीट ऊंचे
 ये टावर भी क्राउड मैनेज करने के लिए ही बनाए हैं। मेला क्षेत्र में इनकी संख्या ज्यादा है। केबिन के साथ फिक्स फोर्स के लिए केबिन वाले टावर का उपयोग।

No comments:

Post a Comment