Monday 25 April 2016

ट्रैफिक प्लान पर गंभीर सरकार आज दो घंटे होगा मंथन

उज्जैन। सिंहस्थ के दौरान मेला क्षेत्र सहित शहर के ट्रैफिक प्लान को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। सोमवार को दो सत्रों में जनप्रतिनिधियों और मीडिया की उपस्थिति में अलग-अलग बैठकें होंगी। इसमें दूसरे शाही स्नान के लिए लागू होने वाले ट्रैफिक प्लान को लेकर मंथन होगा। जो सार निकलेगा, उसी के अनुसार प्लान लागू होगा।

प्रभारी मंत्री भूपेंद्रसिंह सोमवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सिंहस्थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ की केंद्रीय
समिति अध्यक्ष माखनसिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रैफिक प्लान पर चर्चा होगी। पहले शाही स्नान के दौरान ट्रैफिक प्लान फेल होने के कारण भी पूछे जाएंगे। जनप्रतिनिधि भी खुलकर जनता को हुई परेशानियां बताएंगे। दूसरे शाही स्नान के लिए क्या सुधार होना चाहिए, इस पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। दोपहर 2 से 3.30 बजे तक मीडिया से भी चर्चा की जाएगी।
More on: http://goo.gl/vk2r4f 

No comments:

Post a Comment