Saturday 23 April 2016

शाम 7 बजे किन्नरों ने गंधर्व घाट पर लगाई डुबकी

उज्जैन | शाही स्नान के दिन शुक्रवार शाम 7 बजे किन्नरों ने गंधर्व घाट पर डुबकी लगाई। स्नान के लिए शाम 4 बजे वे इंदौर-बड़नगर बायपास स्थित कैंप सेे शाेभायात्रा के साथ रवाना हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ स्नान व पूजन किया। सिंहस्थ में ऐसा पहली बार हुआ जब साधु-संतों के साथ किन्नरों ने भी शिप्रा में स्नान किया।

अखाड़े के अजयदास ने बताया किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, चांदनी माई, पायल माई, पायल गुरु, पवित्राजी, गौरी सावंत, पुष्पाजी, शीतलजी, रेणुकाजी बग्घियों में गंधर्व घाट पहुंचे। शाम 7 बजे डुबकी लगाने के बाद उन्होंने शिप्रा का पूजन किया। यहां भी लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए होड़ लगाते दिखाई दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव ने समीक्षा की : उज्जैन. पहले शाही स्नान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य गौरीसिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों के कामों की समीक्षा की। मंत्री व प्रमुख सचिव मेला क्षेत्र में स्थापित किए गए अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
More on: http://www.simhasthaujjain.co.in/

No comments:

Post a Comment