Thursday 21 April 2016

सिंहस्थ स्पेशल ट्रेनों की जानकारी-

रतलाम मंडल द्वारा सिंहस्थ के दौरान रतलाम, चित्तौड़गढ़, विक्रम नगर, इंदौर, गुना, भोपाल से उज्जैन, रतलाम तक तथा उज्जैन से वापस लौटाने के लिए चलाई जाने वाली सिंहस्थ स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार है-
1.रतलाम व नागदा से उज्जैन-
रतलाम से उज्जैन सिंहस्थ ट्रेन
पहली मेला ट्रेन रात 00.45 बजे चलकर सुबह 4.40 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 4 बजे चलेगी जो सुबह 7.05 बजे उज्जैन पहुंचाएगी। इसी प्रकार सुबह 7.50 बजे रतलाम से चलेगी जो 10.50 बजे उज्जैन पहुंचाएगी। इसके बाद 14.30 बजे चलेगी जो 18.05 बजे उज्जैन पहुंचाएगी। इसके बाद शाम को 17 बजे रतलाम से चलेगी जो उज्जैन स्टेशन पर रात 21.10 बजे पहुंचाएगी।
इसके अलावा यात्रियों को नागदा स्टेशन से उज्जैन के लिए रात 3.30 बजे, तड़के 4.05 बजे, 6.40 बजे, सुबह 7.05 बजे, 9 बजे, 11.25 बजे, 13.20 बजे, 18.10 बजे, 22.10 बजे, 22.30 व 22.50 बजे उज्जैन के लिए ट्रेन मिलेगी।
2.उज्जैन से रतलाम व नागदा-
मध्य रात्री 00.40 बजे उज्जैन से चलेगी व रतलाम स्टेशन पर 3.30 बजे आएगी। इसके बाद रात 2.15 बजे चलने वाली ट्रेन रतलाम स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे, 11.20 बजे चलने वाली ट्रेन दोपहर 14 बजे, 13.45 बजे चलने वाली ट्रेन 16.50 बजे, रात 9 बजे चलने वाली ट्रेन मध्यरात्री 00.25 बजे रतलाम स्टेशन पर आएगी।
इसके अलावा उज्जैन से नागदा के लिए रात 1.25 बजे, 1.40 बजे, सुबह 5 बजे के अलावा सुबह 9 बजे, 11.10 बजे, 13.45 बजे, 15.30 बजे, 20.05 बजे, 21.30 बजे व 21.55 बजे ट्रेन मिलेगी।
3.विक्रमनगर-इंदौर-विक्रमनगर सिंहस्थ ट्रेन-
विक्रम नगर से इंदौर के लिए यात्रियों को रात 2.45 बजे, सुबह 9.40 बजे, दोपहर 13.40 बजे, शाम 16.35 बजे, रात 19.55 बजे ट्रेन मिलेगी। इसी प्रकार इंदौर से विक्रमनगर के लिए यात्रियों को इंदौर से ट्रेन रात 00.10 बजे, सुबह 6.20 बजे, सुबह 10.55 बजे, दोपहर 13.25 बजे व शाम को 16.55 बजे ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
4.उज्जैन-गुना-उज्जैन सिंहस्थ ट्रेन-
गुना जाने के लिए यात्रियों को उज्जैन से रात 00.35 बजे, सुबह 8.30 बजे व शाम 18.35 बजे ट्रेन मिलेगी। इसी प्रकार गुना से उज्जैन आने के लिए यात्रियों को रात 01.55 बजे, सुबह 10.15 बजे, शाम 16.50 बजे ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
5.भोपाल-उज्जैन-भोपाल सिंहस्थ ट्रेन-
भोपाल से उज्जैन के लिए रात 00.40 बजे, 02.45 बजे, सुबह 5 बजे, भोपाल से दोपहर 12.50 बजे, दोपहर 13.35 बजे, 15.40 बजे सिंहस्थ ट्रेन मिलेगी। इसी प्रकार बैरागढ़ से सुबह 9.50 बजे, शाम 7 बजे व रात 23.40 बजे ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वापसी में उज्जैन से बैरागढ़ के लिए सुबह 4.50 बजे, दोपहर 14.35 बजे, 18.05 बजे ट्रेन मिलेगी। इसी प्रकार सिंहस्थ शहर उज्जैन से भोपाल के लिए रात 00.05 बजे, 04.50 बजे, 06.10 बजे, 07.55 बजे, 10.45 बजे, 14.35 बजे ट्रेन चलेगी।
6.रतलाम-चित्तौडग़ढ़-रतलाम सिंहस्थ  ट्रेन-
रतलाम से चित्तौडग़ढ़ के लिए प्रतिदिन दोपहर 14 बजे ट्रेन जाएगी। घोंसवास14.09 बजे, नामली 14.20, बड़ायलाचौरासी 14.32, जावरा 14.44, ढोढऱ 15.04, कचनारा 15.29, दलोदा 15.40, मंदसौर 15.54, पिपलियामंडी 16.12, मल्हारगढ़ 16.25, हरकियाखाल 16.29, नीमच 16.52, बिसलवास 17.06, जावद 17.24, निंबाहेड़ा 17.36 होते हुए 18.45 बजे चित्तौढग़ढ़ पहुंचेगी।
इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ से रतलाम के लिए मेला ट्रेन शाम 19.15 बजे चलेगी। जावद स्टेशन पर 20.12 बजे, नीमच में 20.35 बजे, मल्हारगढ़ में 21.07 बजे, मंदसौर में 21.35 बजे, दलोदा में 22.01 बजे, कचनारा में 22.12 बजे, ढोढर में 22.26 बजे, जावरा में 22.44 बजे, नामली में 23.08 बजे, धोंसवास में 23.20 बजे होते हुए रतलाम स्टेशन पर ट्रेन 00.05 बजे आएगी।

रतलाम मंडल रेल सलाहकार समिति।
जानकारी तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रसारित।
More on:
                http://www.simhasthaujjain.co.in

No comments:

Post a Comment